फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर ने खरीदा किंग-साइज घर, लगभग बनकर तैयार है 'राव साहब' का आलीशान बसेरा

Tue, 29 Aug 2023 09:01 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 29 Aug 2023 09:01 AM IST
विज्ञापन
Bigg boss ott 2 winner elvish yadav buys a king size home show under construction house read details inside
एल्विश यादव - फोटो : social media

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वाइल्ड कार्ड एंट्री लेते हुए इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम करने कर उन्होंने इतिहास रच दिया है। जब से उन्होंने 'बीबी ओटीटी 2' ट्रॉफी जीती है, तब से वह अपने व्लॉग्स और सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां शेयर कर रहे हैं। हाल ही में, एल्विश यादव ने अपने नए घर का एक व्लॉग साझा किया है।

Bigg boss ott 2 winner elvish yadav buys a king size home show under construction house read details inside
बिग बॉस ओटीटी 2-एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में जीत हासिल करने के बाद एल्विश यादव लगातार अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। वह लगातार अपनी जिंदगी के कई पहलुओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए शेयर करते हैं। हाल ही में, एल्विश यादव ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग अपलोड किया। इस व्लॉग में उन्होंने अपने नए घर की एक झलक दिखाई।

Bigg boss ott 2 winner elvish yadav buys a king size home show under construction house read details inside
एल्विश यादव - फोटो : Social Media
'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को अपने नए घर की एक झलक दिखाई है। वीडियो में हम एल्विश को अपना किंग-साइज घर दिखाते हुए देख सकते हैं, जो अभी पूरा नहीं हुआ है। वीडियो में एक बड़ी बालकनी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss ott 2 winner elvish yadav buys a king size home show under construction house read details inside
एल्विश यादव - फोटो : social media

बता दें कि एल्विश यादव ने आशिका भाटिया के साथ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में 'बिग बॉस ओटीटी 2' हाउस में एंट्री किया था। हालांकि, उन्होंने घर में देर से प्रवेश किया था, लेकिन एल्विश 'बिग बॉस ओटीटी 2' हाउस के भीतर अपने जबरदस्त प्रदर्शन और मजाकिया वन-लाइनर्स के साथ दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहे, जिससे उन्हें अन्य सभी प्रतियोगियों के बीच 48 प्रतिशत वोट प्राप्त करने में सफलता मिली।

विज्ञापन
Bigg boss ott 2 winner elvish yadav buys a king size home show under construction house read details inside
एल्विश यादव - फोटो : social media

शो जीतने के बाद एल्विश ने बताया था कि उन्हें पता चला कि उन्हें 15 मिनट के अंदर 280 मिलियन वोट मिले हैं। घर में अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी के साथ एल्विश की दोस्ती यादगार थी और वे दोनों क्रमशः शो में पहले और दूसरे रनर-अप बने।

यह भी पढ़ें: जब 20 साल छोटी लीना से शादी के लिए धरने पर बैठ गए किशोर, फिर एक गाने से पिता को मना लिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed