{"_id":"64ec6cd08f2b91d93a0c934e","slug":"leena-chandavarkar-birthday-know-unknown-facts-about-actress-life-and-career-2023-08-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Leena Chandavarkar: जब 20 साल छोटी लीना से शादी के लिए धरने पर बैठ गए किशोर, फिर एक गाने से पिता को मना लिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Leena Chandavarkar: जब 20 साल छोटी लीना से शादी के लिए धरने पर बैठ गए किशोर, फिर एक गाने से पिता को मना लिया
बॉलीवुड में 1960-70 के दशक में कई एक्ट्रेस ने अपनी जानदार एक्टिंग और खूबसूरती की वजह से लोगों के दिलों पर राज किया। इसी दौर में एक नाम फैन्स की जुबान पर चढ़ चुका था, लीना चंदावरकर। लीना उस दौर में हेमा मालिनी और मुमताज जैसी ही बड़ी एक्ट्रेस मानी जाती थीं। लीना ने सरफरोश, प्यार अजनबी है, यारों का यार, कैद, एक महल हो सपनों का जैसी फिल्मों में काम किया था। लीना की जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए। किस्सों से भरी लीना जिंदगी में उनके दूसरे पति किशोर कुमार से जुड़ा भी एक अजीब किस्सा है। आज लीना के जन्मदिन पर हम आपको यही किस्सा सुनाएंगे।
2 of 5
लीना चंदावरकर
लीना की इंडस्ट्री में एंट्री एक 'फ्रेश फेश कंपटीशन' के जरिए हुई थी। लीना कॉम्पटीशन जीत तो नहीं पाईं लेकिन उनके इंडस्ट्री में आने के रास्ते यहीं से बनने शुरू हो गए थे। पहले लीना ने एड्स में काम किया और फिर फिल्मों की ओर रुख किया। लीना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'मन की मीत' से की थी, जिसमें उनके साथ सुनील दत्त थे। लीना की एक्टिंग को दिग्गज एक्ट्रेस नरगिस ने नोटिस किया था, फिल्मों में लीना को वही लेकर आईं।
3 of 5
लीना चंदावरकर
फिल्मों में जब उनका करियर ऊंचाइयां छू रहा था तब पर्सनल जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से गुजर रही थी। लीना जब 25 साल की थीं, तब उनकी शादी सिद्धार्थ बंदोदकर से हुई। शादी के बाद लीना ने फिल्मों से दूरी बना ली। शादी के कुछ दिन बाद ही लीना के पति दुनिया को अलविदा कह गए। दरअसल,सिद्धार्थ को गलती से गोली लग गई थी। पति की मौत के बाद लीना डिप्रेशन में चली गईं। लोग उन्हें मांगलिक तक कहने लगे इससे परेशान होकर लीना सुसाइड का मन बना चुकी थीं। तभी उनकी जिंदगी में मशहूर सिंगर किशोर कुमार की एंट्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लीना चंदावरकर
किशोर कुमार के आने के बाद लीना अपने गम से उबरने लगी। उन्हें किशोर कुमार का मस्त मिजाज काफी पसंद आया। दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे। लीना किशोर से शादी करना चाहती थीं, लेकिन लीना के पिता ने मना कर दिया। इसकी वजह थी कि किशार पहले ही 3 शादियां कर चुके थे। लीना के पिता को मनाने के लिए किशोर कुमार उनके घर पर गए और बाहर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे किशोर कुमार जोर-जोर से गाने लगे- 'नफरत करने वालों के सीने में प्यार भर दूं। ये गाना फिल्म जॉनी मेरा नाम फिल्म का था। किशोर कुमार के इस गाने से लीना के पिता का दिल पिघल गया और वह शादी के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
लीना चंदावरकर
30 साल की उम्र में लीना ने 50 साल के किशोर कुमार से शादी कर ली। लेकिन दोनों का रिश्ता 7 साल ही चल सका। 1987 में किशोर कुमार की मौत हो गई। 37 साल की उम्र में लीना फिर विधवा हो गईं। लीना और किशोर के एक बेटा सुमित कुमार है। किशोर से शादी के बाद लीना ने फिल्मों से भी दूरी बना ली थी। किशोर के निधन के बाद लीना फिर कभी फिल्मों की ओर वापस नहीं लौटीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।