{"_id":"3b894fc4-8621-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"birju-maharaj-to-choreograph-madhuri-in-dedh-ishqiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"माधुरी को फिर डांस सिखाएंगे बिरजू महाराज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माधुरी को फिर डांस सिखाएंगे बिरजू महाराज
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2013 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को प्रख्यात कथक नर्तक बिरजू महाराज एक बार फिर नचाएंगे। अपने-अपने फन के इन दो चर्चित कलाकारों का मिलाप एक बार फिर होने जा रहा है।
विज्ञापन
सीतापुर के महमूदाबाद में इन दिनों फिल्मायी जा रही ‘डेढ़ इश्कियां’ में कथक गुरु बिरजू महाराज नृत्य निर्देशन कर रहे हैं और उनके इशारों पर माधुरी दीक्षित फिल्म में ठुमके लगाएंगी।
विज्ञापन
‘डेढ़ इश्कियां’ फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे कर रहे हैं और यह फिल्म कुछ समय पूर्व आयी ‘इश्कियां’ का सीक्वल है। ‘इश्कियां’ में जहां विद्या बालन अभिनेत्री थीं, वहीं ‘डेढ़ इश्कियां’ में माधुरी दीक्षित हैं। नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी जैसे मुख्य किरदार दोनों ही फिल्मों में हैं।
विज्ञापन
बिरजू महाराज ने मंगलवार को ‘अमर उजाला’ को बताया कि वे इस फिल्म में नृत्य निर्देशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माधुरी दीक्षित ने ‘देवदास’ और ‘दिल तो पागल है’ में भी उनके नृत्य निर्देशन में नृत्य किया है। हाल में उन्होंने ‘विश्वरूपम’ में कमल हासन को भी नचाया है।
गौरतलब है कि ‘देवदास’ में बिरजू महाराज के नृत्य निर्देशन में माधुरी दीक्षित के नृत्य ने काफी प्रशंसा प्राप्त की थी। बिरजू महाराज हालांकि अभी ‘डेढ़ इश्कियां’ के बारे में विस्तार से बताने से बचते रहे, लेकिन वे कहते हैं कि माधुरी बहुत प्रतिभाशाली नृत्यांगना हैं। वे बहुत जल्दी सीख लेती हैं और उसे करके दिखाती हैं।