{"_id":"5a7bd4f64f1c1b8c268b9024","slug":"birthday-special-remembering-jagjit-singh-on-his-77-birth-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spl : सड़क हादसे में बेटे को खोते ही टूट गए थे जगजीत सिंह, सदा के लिए छोड़ना चाहते थे संगीत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Spl : सड़क हादसे में बेटे को खोते ही टूट गए थे जगजीत सिंह, सदा के लिए छोड़ना चाहते थे संगीत
Fri, 09 Feb 2018 08:11 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Feb 2018 08:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में जब भी गजल गायिकी का जिक्र होगा जगजीत सिंह का नाम बड़ी अदब से लिया जाएगा। अगर वह आज इस दुनिया में होते तो अपना 77वां जन्मदिन मना रहे होते। 'गजल किंग' कहे जाने वाले बेहतरीन गायक जगजीत सिंह को संगीत से बेहद प्यार था। उन्होंने संगीत में ही अपनी एक अलग दुनिया ढूंढकर निकाली थी। हालांकि उनकी निजी जिंदगी काफी उतार चढ़ाव से भरी हुई थी। आज जगजीत सिंह का जन्मदिन है। आइए इस अवसर पर जानते हैं उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम बातें।
2 of 7
जगजीत सिंह का जन्म बीकानेर (राजस्थान) में हुआ था। पहले उनका नाम जगजीवन सिंह था बाद में उन्होंने इसे जगजीत सिंह कर लिया। उनके पिता चाहते थे कि जगजीत इंजीनियर बने पर उन्हें हमेशा से संगीत में रूचि रही। पढ़ाई के बाद ही जगजीत सिंह ने ऑल इंडिया रेडियो जालंधर में एक सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में काम शुरू कर दिया था।
3 of 7
साल 1965 में जगजीत सिंह अपने परिवार को बिना बताए मुंबई चले गए और संगीत की दुनिया में अपना संघर्ष शुरू कर दिया। मुंबई में जगजीत सिंह की मुलाकात एक बंगाली महिला चित्रा दत्ता से हुई। दोनों में प्यार हो गया और फिर साल 1969 में दोनों ने शादी कर ली। उन्हें एक बेटा विवेक भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
साल 1976 में जगजीत सिंह और चित्रा की एल्बम 'द अनफॉरगेटेबल' रिलीज हुई जिसकी काफी प्रशंसा हुई। इस एल्बम की वजह से दोनों कपल स्टार बन गए। एल्बम के एक गीत 'बात निकलेगी' को लोगों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
5 of 7
जगजीत सिंह और चित्रा सिंह एक साथ कई कॉन्सर्ट करते थे। साल 1980 तक जगजीत सिंह गजल किंग बन चुके थे। प्राइवेट एल्बम के साथ-साथ जगजीत ने फिल्मों में भी कई गजलें गाईं जिनमें 'प्रेम गीत', 'अर्थ', 'जिस्म', 'तुम बिन', 'जॉगर्स पार्क' जैसी फिल्में शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।