फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh: कभी बाजीराव तो कभी सिम्बा बन मचाया गदर, रणवीर सिंह के इन पांच किरदारों ने जीता दर्शकों का दिल

Thu, 06 Jul 2023 06:55 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 06 Jul 2023 06:55 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Ranveer Singh Birthday known unknown facts about actor life and career
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड रणवीर सिंह ने मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बनाया है। वह एक बेहतरीन अभिनेता है, वह हर किरदार को संजीदगी से निभाते हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक काफी दमदार किरदार अदा किए हैं। 6 जुलाई 1985 को मुंबई में जन्में रणवीर सिंह आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर जानते हैं उनके द्वारा निभाए पांच दमदार किरदारों के बारे में। तो चलिए शुरू करते हैं...

Bollywood Actor Ranveer Singh Birthday known unknown facts about actor life and career
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- गोलियों की रासलीला राम-लीला
किरदार- राम राजाड़ी

साल 2013 में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म भी विवादों में रही। रणवीर सिंह के साथ पहली बार इसमें दीपिका पादुकोण की जोड़ी पर्दे पर नजर आई। इसी फिल्म के बाद से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। फिल्म में रणवीर एक राजस्थानी लड़के राम राजाड़ी के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म में शानदार अभिनय के लिए रणवीर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।

Bollywood Actor Ranveer Singh Birthday known unknown facts about actor life and career
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- बाजीराव मस्तानी
किरदार- पेशवा बाजीराव

रणवीर सिंह ने अपने किरदार में फिट होने के लिए सिर के बाल भी मुंडवा दिए थे। बताया जाता है कि किरदार में ढलने के लिए उन्होंने खुद को 21 दिन होटल के कमरे में बंद रखा था। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक बार फिर से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दिखाई दिए। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Ranveer Singh Birthday known unknown facts about actor life and career
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- पद्मावत
किरदार- अलाउद्दीन खिलजी

साल 2018 में आई फिल्म पद्मावत शूटिंग से लेकर रिलीज होने तक पद्मावत विवादों में रही। रणवीर सिंह इस फिल्म में मुगल सम्राट अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आए। पर्दे पर रणवीर सिंह ने खिलजी के किरदार को बखूबी निभाया। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। रणवीर के अलावा इसमें दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका थी।

विज्ञापन
Bollywood Actor Ranveer Singh Birthday known unknown facts about actor life and career
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का नाम- सिम्बा
किरदार- संग्राम सिम्बा

साल 2018 में ही रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। रणवीर ने अपने लुक को दमदार बनाने के लिए इसमें मूंछे रखी थी, जिसे वह समय-समय पर ताव देते रहते थे। उनके इस लुक को काफी पसंद किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed