{"_id":"659830ffefd3cb4fda0643ff","slug":"bollywood-actor-sanjay-dutt-gets-emotional-remembering-mother-nargis-dutt-on-sets-of-indian-idol-14-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Idol 14: इंडियन आइडल के सेट पर मां नरगिस को याद कर भावुक हुए संजय, बोले-'काश कुछ घंटे बिताए होते'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Indian Idol 14: इंडियन आइडल के सेट पर मां नरगिस को याद कर भावुक हुए संजय, बोले-'काश कुछ घंटे बिताए होते'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Fri, 05 Jan 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
संजय दत्त
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छोटे पर्दे का सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 14' इन दिनों दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। शो में हर हफ्ते कोई ना कोई सेलिब्रिटी मेहमान शिरकत करता है। हाल ही में शो के नए एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें संजय दत्त धमाकेदार एंट्री करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अभिनेता अपनी दिवंगत मां नरगिस दत्त को याद करते हुए नजर आए। शो में संजय यह भी साझा करते नजर आए कि कैसे, माता-पिता के निधन के बाद, उन्हें साथ समय बिताने के महत्व का एहसास हुआ।
मां को याद कर भावुक हुए संजय
सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 14' के प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि धमाकेदार एंट्री के साथ संजय दत्त सेट पर पहुंचते हैं। शो की जज श्रेया घोषाल उनसे उनके माता-पिता के बारे में पूछती हैं। श्रेया उनसे कहती हैं कि हम अपने माता-पिता को हल्के में लेते हैं। हमें लगता है, 'मम्मी-पापा हैं और हमेशा रहेंगे।'
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: एक बार फिर करण जौहर की फिल्म में काम करेंगे शाहरुख खान? एक्शन का दिखाएंगे धमाल
नरगिस ने संजय से कही थी यह बात
अभिनेता ने अपनी मां नरगिस की बात को याद करते हुए कहा,'मेरी मां मुझसे कहती थी कि संजय मेरे साथ बैठो, मेरे साथ कुछ समय बिताओ, क्योंकि जब मैं चली जाऊंगी, तो तुम्हें मेरी बातें याद आएंगी। उस समय तुम्हें बहुत बुरा लगेगा।' संजय आगे कहते हैं कि अगर मैंने तब अपनी मां के साथ कुछ घंटे बिताए होते, तो मुझे यह एहसास नहीं होता कि वे मेरी कितनी परवाह करती थीं और मुझसे कितनी उम्मीदें रखती थीं।
कैंसर से हुई थी नरगिस दत्त की मौत
बता दें कि संजय दत्त ने अपनी पहली फिल्म 'रॉकी' के प्रीमियर से तीन दिन पहले 3 मई 1981 को अपनी मां नरगिस दत्त को कैंसर के कारण खो दिया था। उस समय वे सिर्फ 21 साल के थे। वहीं, 46 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता सुनील दत्त को भी खो दिया।
यह भी पढ़ें: Urvashi Dholakia: 'नागिन 6' फेम उर्वशी ढोलकिया की हुई सर्जरी, बेटे क्षितिज ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी
Trending Videos

View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

कमेंट
कमेंट X