Poonam Pandey Alive: पूनम पांडे की मौत की खबर निकला पब्लिसिटी स्टंट, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
पूनम पांडे की मौत की खबर अफवाह निकली। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर खुद आकर अपने जिंदा होने की पुष्टि की। इसके बाद लोगों का गुस्सा उन पर फूट पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूनम पांडे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बीते दिन उनके निधन की खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं, लेकिन तीन फरवरी को अभिनेत्री ने सामने आकर अपने जिंदा होने की पुष्टि कर दी। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरुक करने के इरादे से अभिनेत्री ने ऐसा किया था।
उनके जिंदा होने की बात सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए एक्स पर लिखा, पूनम पांडे जिंदा हैं...अवेयरनेस फैलानी थी तो कैंपेन चलाती...खुद की मौत डिक्लेयर क्यों की? जागरुकता फैलाने का बेहद घटिया तरीका...।" एक अन्य यूजर ने लिखा, ''सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना निर्विवाद रूप से महत्वपूर्ण है, लेकिन इस कारण से किसी की मौत का नाटक करने का निर्णय एक विवादास्पद रणनीति है। नैतिक निहितार्थ और विश्वसनीयता पर प्रभाव बहस का विषय है।
Rashmika Mandanna: 'एनिमल' को मिली आलोचनाओं से बेहद खुश हैं रश्मिका मंदाना?, बोलीं- ऐसी ही उम्मीद थी
Poonam Pandey ZINDA H 😐😐
— ANKITA (@Ankitaanku076) February 3, 2024
Awareness spread krni thi toh compaign chalati.....khud ko q death declare kiya.....cheap way of spreading awarness or stunt#PoonamPandey
Raising awareness for Cervical Cancer is undeniably important, but the decision to fake one's death for this cause is a controversial strategy. The ethical implications and impact on credibility are subjects of debate. 🤷♂️🎗️ #PoonamPandey #CervicalCancerAwareness
— Sharad Choudhary (@talk2sharadkc) February 3, 2024
Shame on Poonam Pandey. Faking a sensitive thing like death even for a noble cause is not the right thing. pic.twitter.com/JVFEXnyGgK
— Abhishek Ojha (@vicharabhio) February 3, 2024
एक यूजर ने पूनम का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "शर्म करो पूनम पांडे। किसी नेक काम के लिए भी मौत जैसी संवेदनशील चीज का दिखावा करना सही बात नहीं है।" वहीं, एक शख्स ने इस पब्लिसिटी स्टंट पर चुटकी लेते हुए कहा, "जान पर खेलकर जागरूकता फैलाने वाली महान हस्ती को मेरा नमन..इस इसके लिए उन्हें भारत रत्न देने की मांग करता हूं।"
गौरतलब है कि बीते दिन (दो फरवरी) को अचानक पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से उनकी निधन की जानकारी पोस्ट करने के बाद फैंस गहरे सदमे में चले गए थे। सोशल मीडिया पर लोग उनके निधन पर श्रद्धांजलि जता रहे थे। कई सेलेब्स ने भी उनकी मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी थी।
Rahul Vaidya: 'वह मरी नहीं हैं', राहुल वैद्य ने पूनम पांडे की मौत पर उठाए सवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस