सब्सक्राइब करें

Bollywood Couples: 'कोई आलू तो कोई मैड-हैटर',अपने पार्टनर्स को इन नामों से बुलाते हैं फिल्मी सितारे..

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 08 Jan 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Couples Call Their Partners With Nicknames from Anushka Sharma-Virat Kohli to Deepika-Ranveer Singh
बी-टाउन के 'बाबू शोना' - फोटो : अमर उजाला

प्यार में होना अपने आप में एक अहसास होता है। जब आप प्यार में होते हैं तब काफी कुछ ऐसा करते हैं जिससे आपका पार्टनर अच्छा फील करता है। जिससे उनका प्यार और गहरा होता है। कपल्स के बीच एक दूसरे को निक नेम से पुकारने के पीछे भी अक्सर यही कारण होता है। दोनों अक्सर कुछ ऐसे नामों से पुकारते हैं जो दुनिया के लिए नहीं होता। उसे केवल एक स्पेशल वन ही ले सकता है। बॉलीवुड के सितारों के बीच भी अक्सर ऐसा देखा जाता है। प्यार के बाद शादी के बंधन में बंधे सितारे अक्सर अपने लवर को कुछ अजीब और प्यारे से निक नेम से पुकारते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलिब्रिटी जोड़ों के बारे बताते हैं कि वो अपने पार्टनर को किस नाम से पुकारते हैं...

Bollywood Couples Call Their Partners With Nicknames from Anushka Sharma-Virat Kohli to Deepika-Ranveer Singh
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम
विराट कोहली और अनुष्का
बॉलीवुड की कामयाब एक्ट्रेसेस में शुमार अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली वैसे तो अपनी पर्सनल लाइफ को सबसे प्राइवेट रखना ही पसंद करते हैं। विराट और अनुष्का एक दूसरे के साथ हैप्पी बांड शेयर करते हैं। यह कपल शादी से पहले और शादी के बाद भी अपनी प्राइवेसी को लेकर बेहद सजग रहता है। लेकिन खबरों की मानें तो विराट अपनी बीवी अनुष्का को नुष्की कहकर बुलाते हैं।

यह भी पढ़ें: बर्थडे से पहले बेटे रुहान ने खास अंदाज में किया महेंद्र कपूर को विश, रिक्रिएट किया यह गाना
 
Bollywood Couples Call Their Partners With Nicknames from Anushka Sharma-Virat Kohli to Deepika-Ranveer Singh
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरबाज खान के साथ तलाक के बाद अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों लव बर्ड अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किये जाते हैं। इंडस्ट्री और उसके बाहर भी इनकी अक्सर चर्चा होती है। बता दें कि एक बार खुद अर्जुन कपूर ने बताया था कि वो मलाइका को मलाइका ही कहकर पुकारते हैं। जबकि मलाइका अरोड़ा उनको मैड हेटर कहकर पुकारती हैं।

यह भी पढ़ें: मोटापे के कारण नहीं मिलता था काम, लोग उड़ाते थे मजाक, शिल्पा शिरोडकर का छलका दर्द

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Couples Call Their Partners With Nicknames from Anushka Sharma-Virat Kohli to Deepika-Ranveer Singh
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह और दीपिका   
यह कपल फिल्म इंडस्ट्री का सबसे चर्चित कपल है। रणवीर सिंह और दीपिका दोनों एक साथ बेहद शानदार लगते हैं। रणवीर अपनी एनर्जी और दीपिका अपनी खूबसूरती के कारण जानी जाती हैं। यह कपल काफी मीडिया फ्रेंडली  भी है। अगर बात करें निक नेम की तो दीपिका अपने हबी को कैंडी जबकि रणवीर दीपिका को छपली और बेबी कहकर बुलाते हैं।

यह भी पढ़ें: केआरके ने की बॉलीवुड फिल्मों के लिए अनोखा नियम बनाने की अपील, बोले- मुनाफे का 80 प्रतिशत सरकार को जाए

विज्ञापन
Bollywood Couples Call Their Partners With Nicknames from Anushka Sharma-Virat Kohli to Deepika-Ranveer Singh
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर और आलिया
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर और क्यूट आलिया भट्ट दोनों ने एक लंबे रिलेशन के बाद शादी की थी। अभी पिछले दिनों कपल ने अपनी बिटिया को भी जन्म दिया है। बता दें कि रणबीर कपूर प्यार से अपनी वाइफ आलिया को आलू कहते हैं। इस नाम को आलिया के फैंस भी बेहद पसंद करते हैं। लेकिन आलिया रणवीर को किस नाम से पुकारती हैं यह साफ नहीं है।

यह भी पढ़ें: ट्विटर पर हुई भूल के लिए बिग बी ने मांगी माफी और शीजान के सपोर्ट में उर्फी, पढ़ें मनोरंजन की खबरें
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed