फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर से बरामद हुई ड्रग्स, पत्नी गिरफ्तार

Sun, 08 Nov 2020 07:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 08 Nov 2020 07:27 PM IST
सार

फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी गिरफ्तार।
एनसीबी ने घर पर की छापेमारी।
घर से बरामद हुई ड्रग्स।

विज्ञापन
Bollywood Drugs Case Film Producer Firoz Nadiadwala Wife has Been Arrested By NCB
फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी गिरफ्तार - फोटो : ANI

बॉलीवुड में इन दिनों ड्रग्स मामले को लेकर NCB शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। इसी सिलसिले में हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर पर छापामार कार्रवाई हुई है। इस कार्रवाई में फिरोज के घर से ड्रग्स बरामद हुई है। जिसके चलते उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।

Bollywood Drugs Case Film Producer Firoz Nadiadwala Wife has Been Arrested By NCB
फिरोज नाडियाडवाला

इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा मिली है। हाल ही में एएनआई द्वारा ट्वीट किया गया है। जिसमें बताया है कि फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर से ड्रग्स बरामद होने के बाद उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ड्रग्स से संबंधित मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इस बात की जानकारी दी और बताया कि फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

Bollywood Drugs Case Film Producer Firoz Nadiadwala Wife has Been Arrested By NCB
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : सोशल मीडिया

बीती राज से NCB की एक ड्राइव चल रही है जिसके तहत एनसीबी कई फिल्म प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स के घर पर छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान ड्रग्स और नकद भी बरामद किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, लोखंडवाला, मलाड, अंधेरी और नवी मुंबई में अभी भी छापेमारी जारी है। वहीं, एनसीबी की टीम ने इस्माइल शेख नामक एक ड्रग पैडलर के साथ चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Drugs Case Film Producer Firoz Nadiadwala Wife has Been Arrested By NCB
फिरोज नाडियाडवाला - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिरोज नाडियाडवला 'हेरा फेरी', 'आवारा पागल दीवाना' और 'वेलकम' जैसी कई हिट फिल्मों के निर्माता हैं। इससे पहले इनकम टैक्स बकाया मामले में भी फिरोज नाडियाडवाला को तीन महीने की जेल हो चुकी है।

विज्ञापन
Bollywood Drugs Case Film Producer Firoz Nadiadwala Wife has Been Arrested By NCB
करिश्मा प्रकाश - फोटो : PTI

गौरतलब है कि इससे पहले अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की पूर्व मैनेजर रहीं करिश्मा प्रकाश के घर पर भी NCB ने छापेमार कार्रवाई की थी। जिसमें उनके घर से भी कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई थी। जिसे बाद उन्हें समन भेजकर पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था। फिलहाल करिश्मा से इस मामले में पूछताछ जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed