{"_id":"62d55750f8528c2f843a5610","slug":"brahmastra-deepika-padukone-play-parvati-role-in-part-2-actress-will-join-ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: सामने आई ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे भाग की कहानी, दीपिका पादुकोण निभाएंगी ये दमदार किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: सामने आई ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे भाग की कहानी, दीपिका पादुकोण निभाएंगी ये दमदार किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 18 Jul 2022 07:03 PM IST
सार
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद दीपिका पादुकोण 'ब्रह्मास्त्र' का हिस्सा बनने वाली हैं। जानकारी सामने आई है कि अभिनेत्री फिल्म के दूसरे पार्ट में अहम किरदार निभाएंगी।
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र में दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है, जिसमें रणबीर कपूर 'शिव' और आलिया 'ईशा' के किरदार में दिखाई देंगी। अयान मुखर्जी की यह फिल्म तीन पार्ट में रिलीज होगी और अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें फिल्म के दूसरे पार्ट से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दावा है कि फिल्म के दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण की एंट्री होगी।
2 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
'ब्रह्मास्त्र' का जब ट्रेलर सामने आया था तब दावा किया गया था कि फिल्म में दीपिका पादुकोण होंगी। सोशल मीडिया पर ऐसे दावे थे कि ट्रेलर में दीपिका पादुकोण की झलक दिखाई गई है। लेकिन अब एक रिपोर्ट सामने आई है कि इस फिल्म के दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण का अहम किरदार होगा। जिस तरह पहले पार्ट की कहानी में शिव और ईशा है। उसी तरह 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे हिस्से में देव और पार्वती के किरदार से फैंस को मिलवाया जाएगा।
3 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिपोर्ट के मुताबिक, इस आधुनिक पौराणिक कथाओं की अगली कड़ी में दीपिका पादुकोण 'पार्वती' का किरदार निभाएंगी। मेकर्स ने इस किरदार के लिए दीपिका को फाइनल कर लिया है और इस किरदार की एक झलक 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई जाएगी। दीपिका पादुकोण 'ब्रह्मास्त्र' के अंत में एक कैमियो करेंगी और इसी सीन के जरिए मेकर्स फिल्म की कहानी को एक पार्ट से दूसरे पार्ट तक लेकर जाएंगे। दावा ये भी किया गया है कि दीपिका पादुकोण ने 'ब्रह्मास्त्र' के पहले पार्ट में अपने हिस्से की शूटिंग पहले ही खत्म कर दी है। इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट में महादेव के किरदार के लिए एक सुपरस्टार को फाइनल कर लिया है। हालांकि, उस अभिनेता से जुड़ी कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
'ब्रह्मास्त्र'
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अयान मुखर्जी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के जरिए सिनेमा की दुनिया में अपना एक यूनिवर्स खड़ा कर रहे हैं और इस यूनिवर्स में हर किरदार दूसरे से जुड़ा होगा। पहले पार्ट में शिव और ईशा (पार्वती) की कहानी है और आपको पता है कि शिव और ईशा ही पार्वती और महादेव का दूसरा रूप है। फिल्म की खास बात ये भी है कि पहले पार्ट में शाहरुख खान भी हैं, जो फिल्म में कुछ विशेष शक्तियों के साथ नजर आएंगे। हालांकि, अब अयान मुखर्जी की सारी प्लानिंग फिल्म के पहले पार्ट के बिजनेस पर टिकी है। अब देखना होगा कि यह फिल्म फैंस पर कितना असर छोड़ पाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।