{"_id":"629e24cd7806ff109e2de18c","slug":"brahmastra-ranbir-kapoor-says-trying-to-create-his-own-marvel-through-ayan-mukerji-s-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: खुद का 'मार्वल' बनाने की तैयारी में रणबीर कपूर, फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर कही बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: खुद का 'मार्वल' बनाने की तैयारी में रणबीर कपूर, फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर कही बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर बीते काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में रणबीर पहली बार अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। अभिनेता की यह फिल्म पेन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है। ऐसे में रणबीर अपनी इस फिल्म का प्रमोशन दक्षिण के राज्यों में भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अब अभिनेता ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने फिल्म से जुड़ी बातें की हैं।
2 of 4
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, रणबीर कपूर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, 'हमारे पास अपना खुद का मार्वल बनाने का मौका था, जिसे अयान पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। आपकी संस्कृति में बनी कोई भी फिल्म, कोई भी अच्छी सम्मोहक कहानी होगी तो बड़े दर्शकों से जुड़ेगी।' रणबीर ने आगे कहा, 'इस फिल्म को प्ले करने के लिए थोड़े लक की भी आवश्यकता है। जैसे आपको किस तरह के गाने मिलते हैं और आपको किस तरह का एक्सपोजर मिलता है। इस फिल्म के लिए हमारे पास डिज्नी है और इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है।
3 of 4
रणबीर कपूर-एस.एस.राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों रणबीर कपूर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने विशाखापट्टनम पहुंचे थे। इस मौके पर रणबीर कपूर के साथ फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी और एस एस राजामौली भी मौजूद थे। रणबीर कपूर, राजामौली और अयान मुखर्जी को यहां पर ओपन कार में सवार होकर शहर की सड़कों पर घूमते नजर हुए देखा गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में फैंस उनका स्वागत करते नजर आए थे। इतना ही नहीं, रणबीर को रोड शो के दौरान एक बड़ी फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका ट्रेलर 15 जून को रिलीज होगा। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागुर्जन, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया भी मुख्य भूमिका निभाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।