ग्लैमर से भरे बॉलीवुड में हर समय हल-चल रहती है और कोई न कोई अपडेट आती रहती है। कभी किसी की फिल्म रिलीज तो कभी किसी अभिनेता या अभिनेत्री से जुड़ी दिलचस्प खबर। फैंस भी अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में हर जानकारी रखना चाहते हैं। स्टार्स भी लगातार खुद से जुड़ी चीजों को साझा करते रहते हैं, तो चलिए दस तस्वीरों में जानते हैं आज किस सेलिब्रिटी क्या किया अपडेट।
Photos of The Day: कार्तिक की 150 करोड़ी स्माइल और ब्रालेट में सामंथा का बोल्ड अवतार,10 तस्वीरों में सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता कार्तिक आर्यन स्टारार 'भूल भुलैया 2' को पहले दिन से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और यह बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब फिल्म ने देश में 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। वही वर्ल्ड वाइड फिल्म ने दो सौ करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की है। कार्तिक आर्यन उर्फ रूह बाबा ने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अमेजी फॉरएवर तुम्हार'।
सामंथा रुथ प्रभु साउथ की टैलेंटेड और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शुमार हैं। अपने काम के साथ ही वह सोशल मीडिया पर अपने लुक को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। उनकी हर तस्वीर फैंस के होश उड़ा देती है। इस बार सामंथा ने अपनी सिजलिंग तस्वीर से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। ब्रालेट में अभिनेत्री ने बोल्ड अवतार दिखाया है।
अभिनेता अर्जुन कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट शेयर करते रहते हैं और कई बार तो उन्हें दूसरे स्टार्स की पोस्ट पर भी मजाकिया कमेंट करते हुए देखा जाता है। अपनी नई पोस्ट शेयर की है जिसमें वह मोमोज एंजॉय करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को उन्होंने मजेदार कैप्शन भी दिया है।
टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी फिल्म में अपनी दमदार अदाकारी दिखाने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपनी मंडे मॉर्निंग की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह ग्लैमरस अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।