फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   CM Devendra Fadnavis Says He Will Be Disappointed If Ranbir Kapoor Ramayana Doesnt Win Oscar

‘ऑस्कर नहीं मिला तो निराशा होगी’, ‘रामायण’ को लेकर सीएम फडणवीस का बड़ा बयान; फिल्म को लेकर जताई ये उम्मीद

Thu, 06 Aug 2026 07:59 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 06 Aug 2026 07:59 PM IST
सार

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ काफी चर्चाओं में है। अब फिल्म को लेकर महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
CM Devendra Fadnavis Says He Will Be Disappointed If Ranbir Kapoor Ramayana Doesnt Win Oscar
रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्ममेकर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। 30 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ और तभी से सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। अब फिल्म को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने भी बयान दिया है। 

विज्ञापन

फिल्म को लेकर क्या बोले फडणवीस?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के ‘प्राइम वन’ स्टूडियो का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने फिल्ममेकर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ के बारे में भी बात की। उन्होंने यह तक कह दिया कि अगर नितेश तिवारी की रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण’ ऑस्कर नहीं जीतती है, तो उन्हें निराशा होगी।

विज्ञापन

इवेंट के दौरान, जो प्राइम फोकस स्टूडियो के फेज 1 प्लान का हिस्सा था, सीएम फडणवीस ने ‘रामायण’ को लेकर काफी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘अगर ‘रामायण’ को एकेडमी अवॉर्ड नहीं मिलता, तो मुझे निराशा होगी।’ यानी उन्होंने साफ तौर पर उम्मीद जताई कि यह फिल्म ऑस्कर अपने नाम कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Devendra Fadnavis Says He Will Be Disappointed If Ranbir Kapoor Ramayana Doesnt Win Oscar
रामायण - फोटो : Youtube @WorldOfRamayana
कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'? 
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' दो भाग में रिलीज होगी। इसके पहले भाग का ट्रेलर बीते 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था पर इसे टाल दिया गया। फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- Varanasi: फिर लीक हुआ ‘वाराणसी’ का सीन? महेश बाबू का एक्शन वीडियो वायरल, फैंस में बढ़ी हलचल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed