सबको हंसाने और गुदगुदाने वाले कपिल शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ज्विगाटो' को लेकर चर्चा में हैं। 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस मूवी का ट्रेलर साल 2022 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ था। अब ये फाइनली भारत में बड़े पर्दे पर आने को तैयार है। अब इसी के प्रमोशन के दौरान एक्टर और कॉमेडियन ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है।
{"_id":"640d68ed9f484a1ea2077cd9","slug":"comedian-kapil-sharma-talks-about-depression-suicidal-thoughts-in-intial-days-2023-03-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kapil sharma: जब डिप्रेशन में चले गए कपिल शर्मा, बोले- आते थे खुद को खत्म करने के ख्याल, बताया कैसे इससे उबरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kapil sharma: जब डिप्रेशन में चले गए कपिल शर्मा, बोले- आते थे खुद को खत्म करने के ख्याल, बताया कैसे इससे उबरे
Sun, 12 Mar 2023 11:44 AM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:44 AM IST
विज्ञापन
कपिल शर्मा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा
- फोटो : social media
कपिल शर्मा की बड़े पर्दे पर आखिरी फिल्म 'फिरंगी' थी, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। फिल्म की असफलता के बाद कॉमेडियन को जीवन में एक कठिन दौर से गुजरना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस दौरान वो डिप्रेशन में चले गए थे। हाल ही में, कपिल ने उस दौर को याद किया और बताया कि कैसे वो इससे उभरे। और साथ ही यह भी साझा किया की वह क्यों खुद की जान तक लेने वाले थे।
कपिल शर्मा
- फोटो : social media
मीडिया से बातचीत करते हुए कपिल बताते है कि इतने लोगों द्वारा प्यार किए जाने के बावजूद कोई कितना अकेला हो सकता है। कपिल कहते है, 'एक पब्लिक फिगर के तौर पर करोड़ों लोग आपको जानते हैं, आप उनका मनोरंजन करते हैं, लेकिन जब आप घर आते हैं तो आप अकेले होते हैं। आप सामान्य जीवन जीने की स्थिति में भी नहीं हैं जहां आप बाहर जा सकते हैं, समुद्र तट पर बैठ सकते हैं और समुद्र को देख सकते हैं। आप दो कमरे के फ्लैट में रहते हैं, और जब शाम को बाहर अंधेरा हो जाता है, तो मैं यह नहीं बता सकता कि उस स्थिति में कितना बुरा लग रहा है'।
यह भी पढ़ें: आरआरआर की सफलता के बाद कियारा की हुई थी राम चरण से मुलाकात, एक्ट्रेस बोलीं-स्टार हैं वो
यह भी पढ़ें: आरआरआर की सफलता के बाद कियारा की हुई थी राम चरण से मुलाकात, एक्ट्रेस बोलीं-स्टार हैं वो
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बताया कि उनका मानना है कि 'कुछ भी स्थायी नहीं है, न खुशी और न ही दुख'। लेकिन उन्हें याद है कि उन्होंने अपनी फिल्म के असफल होने के बाद अपने जीवन को समाप्त करने के बारे में सोचा था। और उसी चरण में, मैंने आत्महत्या करने के बारे में सोचा। मैंने सोचा कि ऐसा कोई नहीं है जिसके साथ मैं अपनी फीलिंग्स को शेयर कर सकूं'। कपिल कहते है, 'मैं जहां से आता हूं, मेंटल हेल्थ ऐसी चीज नहीं है जिस पर चर्चा की जाए। मुझे नहीं लगता कि यह पहली बार था जब मैं इस दौर से गुजरा था। हो सकता है, बचपन में मुझे लो फील हुआ हो, लेकिन किसी ने नोटिस नहीं किया होगा'।
यह भी पढ़ें: एआर रहमान ने जताई 'नाटू-नाटू' के ऑस्कर जीतने की इच्छा, बोले- यह पुरस्कार भारत को ऊपर उठाएगा
यह भी पढ़ें: एआर रहमान ने जताई 'नाटू-नाटू' के ऑस्कर जीतने की इच्छा, बोले- यह पुरस्कार भारत को ऊपर उठाएगा
विज्ञापन
कपिल शर्मा
- फोटो : social media
आगे, कपिल शर्मा ने कहा कि जब एक बार आप पैसे कमाने के लिए घर से निकलते हैं, तो बाहर आपका ख्याल रखने, चीजों को समझाने वाला कोई नहीं होता। आप इस बात को समझ नहीं पाते कि आपके इर्द गिर्द रहने वाले लोगों के क्या इरादे हैं, खासकर जब यदि आप एक कलाकार हो, लेकिन जब आप इस तरह के दौर से गुजर रहे होते हैं, तो आप अपने आसपास चल रही चीजों पर ध्यान देना शुरू कर देते हैं। आपको सब समझ में आने लगता है, आपकी आंखें खुल जाती हैं। अगर कोई कलाकार संवेदनशील है तो इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि वह बेवकूफ है। कपिल ने आगे कहा कि जब मैं उन बातों के बारे में सोचता हूं तो मुझे लगता है कि यह एक अच्छा दौर था, इसके बाद जिंदगी फिल्टर हो गई। अगर वो दौर नहीं आता तो मैंने जो अपनी जिंदगी में छोटी-छोटी चीजों का आनंद लेना सीखा है, वो सब नहीं होता।
यह भी पढ़ें: अजय देवगन ने अपनाया फिल्म प्रमोशन का अनूठा तरीका! मुंबई से निकाली 'भोला यात्रा'
यह भी पढ़ें: अजय देवगन ने अपनाया फिल्म प्रमोशन का अनूठा तरीका! मुंबई से निकाली 'भोला यात्रा'