फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Complaint registered against Anurag Kashyap short film Ghost Stories Netflix

अनुराग कश्यप की बढ़ीं मुश्किलें: शॉर्ट फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' के इस सीन पर लोगों ने जताई आपत्ति, शिकायत दर्ज

Thu, 29 Jul 2021 11:01 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 29 Jul 2021 11:01 AM IST
सार

  • अनुराग कश्यप की शार्ट फिल्म घोस्ट स्टोरीज के खिलाफ दर्शकों ने आपत्ति जताई है।
  • अभी तक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सेंसर बोर्ड जैसी कोई पाबंदी नहीं थी लेकिन साल के शुरुआत में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नए नियम लागू किए थे।
  • इन नए नियमों के तहत ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म्स पर यह पहली शिकायत है।

विज्ञापन
Complaint registered against Anurag Kashyap short film Ghost Stories Netflix
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

काफी लंबे समय से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सेंसर बोर्ड जैसी कोई पाबंदी नहीं थी। हालांकि, इस साल की शुरुआत में चीजें बदल गईं जब सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थों और डिजिटल मीडिया आचार संहिता के लिए दिशानिर्देश) नियम 2021 तैयार किए। इसके तहत, भारत के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को दर्शकों की शिकायतों और मुद्दों को दूर करने के लिए एक तंत्र स्थापित करने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन


इस नियम को लागू हुए कुछ महीने ही हुए हैं और इस हफ्ते नेटफ्लिक्स इंडिया को पहली शिकायत मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेटफ्लिक्स इंडिया को साल 2020 की एक शॉर्ट ड्रामा फिल्म घोस्ट स्टोरीज में अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत मिली है। शिकायतकर्ता ने फिल्म के एक दृश्य पर आपत्ति जताई है। जिसमें 'मेड इन हेवन' फेम अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला का किरदार गर्भपात से पीड़ित होने के बाद भ्रूण खा जाता है। शिकायत में कहा गया है, 'कहानी के लिए इस दृश्य की आवश्यकता नहीं है, और फिर भी निर्माता इस तरह के दृश्य को जोड़ना चाहते हैं, तो उन महिलाओं के लिए एक चेतावनी होनी चाहिए थी जो गर्भपात के आघात से गुजर चुकी हैं।'
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे के भीतर शिकायत को दर्ज कर जल्द से जल्द इसका समाधान करना होगा। अभी शिकायत नेटफ्लिक्स के शिकायत निवारण अधिकारी (जीआरओ) के पास दर्ज है। नेटफ्लिक्स के एक प्रवक्ता ने सूचित किया, 'चूंकि यह एक पार्टनर-प्रबंधित प्रोडक्शन (आरएसवीपी मूवीज और फ्लाइंग यूनिकॉर्न एंटरटेनमेंट) था, इसलिए हम शिकायत साझा करने के लिए प्रोडक्शन कंपनी के पास भी जाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed