फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Coronavirus outbreak Cine and TV Artist Association Gratitude to Hrithik Roshan and all film industry actors to help daily wage earners

सहायक कलाकारों की मदद को उतरी सिनटा की सेना, ऋतिक रोशन के कंधे से कंधा मिलाते दिखे ये कलाकार

Thu, 16 Apr 2020 10:52 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 16 Apr 2020 10:52 PM IST
सार

  • सिने एंड टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन (सिनटा) आगे आए कलाकारों का आभार जताया है
  • कोरोना वायरस के आतंक के चलते मुंबई के सभी स्टूडियो से लेकर देश के सभी हिस्सों में शूटिंग बंद है

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Cine and TV Artist Association Gratitude to   Hrithik Roshan and all film industry actors to help daily wage   earners
ऋतिक रोशन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

विस्तार

कोविड 19 से उपजे आपातकालीन हालात का सामना करने के लिए सिनेमा और टीवी जगत पूरी तत्परता से सक्रिय है। विभिन्न कलाकारों ने जरूरतमंदों को पैसों से लेकर राशन उपलब्ध कराकर ऐसे मुश्किल वक्त में सहारा प्रदान किया है। कलाकारों के इस नेक मकसद का शुक्रिया अदा करने के लिए सिने एंड टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन (सिनटा) आगे आए कलाकारों का आभार जताया है। उन्होंने एक पोस्टर और वीडियो के माध्यम से दो दर्जन से अधिक कलाकारों के नामों को सार्वजनिक करते हुए खास अंदाज में उनके प्रयास को सराहा।

विज्ञापन


पोस्टर और वीडियो के जरिए सिनटा ने ऋतिक रोशन, जॉनी लीवर, सुनील ग्रोवर, राजू श्रीवास्तव,  विपुल भट्ट, कीकू शारदा, मिक्की मखीजा, तेजस गांधी, अनिल कुमार, सुहासिनी मुले, कंवलजीत सिंह, प्रवीण दास, सुधीर पांडे, अली असगर, तेज सप्रू, अनुजा, मनोज जोशी, केके हुसैन, भारत पाहुजा और पंकज धीर जैसे कलाकारों का शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही उन्होंने विशेष रूप से सदस्यों के लिए राशन की व्यवस्था के लिए रवि किशन, हेतल परमार और अर्जुन बिजलानी का विशेष रूप से धन्यवाद अदा किया।  
विज्ञापन


Coronavirus outbreak Cine and TV Artist Association Gratitude to   Hrithik Roshan and all film industry actors to help daily wage   earners
Cine and TV Artist Association - फोटो : amar ujala mumbai

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के आतंक के चलते मुंबई के सभी स्टूडियो से लेकर देश के सभी हिस्सों में शूटिंग बंद है। पूरी इंडस्ट्री में किसी भी तरह का कोई काम नहीं हो रहा है। कभी ना रुकने वाली मायानगरी एकदम थम सी गई है। ऐसे हालात में हजारों की तादाद में ऐसे सहायक कलाकार जो रोजाना मेहनत कर अपने और परिवार का पेट पालते हैं, उनकी आय का जरिया खत्म हो गया है। लॉकडाउन के कारण वे मुंबई में फंसे हुए हैं। ऐसे हालात में उनकी मदद करने के लिए सरकार से लेकर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े फेडरेशन्स और स्वंय कलाकार सामने आ रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed