फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone Bollywood Drug Case Ranveer Ranveer Singh will join probe on 26th September

रणवीर सिंह की अर्जी- दीपिका को घबराहट होती है, पूछताछ के दौरान साथ रहने की मिले मंजूरी

Thu, 24 Sep 2020 10:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 24 Sep 2020 10:37 PM IST
सार

  • दीपिका पादुकोण गुरुवार रात को गोवा से मुंबई पहुंचीं
  • पूछताछ के दौरान दीपिका के साथ रहना चाहते हैं रणवीर
  • 50 से ज्यादा बॉलीवुड, टीवी की दुनिया से जुड़े लोग एनसीबी की रडार पर

विज्ञापन
Deepika Padukone Bollywood Drug Case Ranveer Ranveer Singh will join probe on 26th September
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : File Photo, ANI

विस्तार

सुशांत सिंह केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही NCB के रडार पर बॉलीवुड के बड़े नाम आ गए हैं। सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण को पूछताछ के लिए समन भी भेजा जा चुका है। इन सभी से 25 और 26 सितंबर को पूछताछ की जाएगी। एनसीबी सूत्रों के मुताबिक, ड्रग्स पैडलर करमजीत ने दावा किया है कि उसने अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के नाम पर चार बार अलग-अलग जगहों पर ड्रग्स की सप्लाई की। चारों बार कार में ड्रग्स का पैकेट पहुंचाया गया। लेकिन ये बात साफ नहीं हो पाई है कि पैकेट श्रद्धा ने ही लिया या किसी और ने।

विज्ञापन


उधर दीपिका पादुकोण गुरुवार रात को गोवा से मुंबई पहुंचीं। उनके साथ पति रणवीर सिंह भी थे। दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह ने एनसीबी को अर्जी लगाई है कि वह पूछताछ के दौरान दीपिका के साथ रहना चाहते हैं। इस अर्जी के मुताबिक दीपिका को कभी-कभी घबराहट होती है। इसलिए उन्हें उनके साथ रहने की अनुमति दी जानी चाहिए। रणवीर ने कहा कि वह कानूनी नियमों को जानते हैं कि वह जांच के समय मौजूद नहीं रह सकते, फिर भी एनसीबी कार्यालय के अंदर तक की अनुमति दी जानी चाहिए। अब रणवीर की ये अर्जी कबूल होती है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन


इससे पहले देर शाम सारा अली खान भी गोवा से अपनी मां अमृता सिंह के साथ मुंबई पहुंचीं। एक्ट्रेस रकुलप्रीत और दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से एनसीबी शुक्रवार को पूछताछ करेगी। सुशांत सिंह केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही NCB के रडार पर बॉलीवुड के बड़े नाम आ गए हैं। सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण को पूछताछ के लिए समन भी भेजा जा चुका है। इन सभी से 25 और 26 सितंबर को पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Deepika Padukone Bollywood Drug Case Ranveer Ranveer Singh will join probe on 26th September
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल एनसीबी को जया साहा की मैनेजर करिश्मा की एक वाट्सएप चैट के हाथ लगी है जिसमें ड्रग्स के खरीद-फरोख्त की बात की जा रही है। जानकारी के मुताबिक चैट में 'D' मतलब दीपिका पादुकोण का नाम सामने आ रहा है। इनके चैट्स से खुलासा हुआ कि दीपिका पादुकोण करिश्मा प्रकाश से उन्नत किस्म की ड्रग्स 'हैश' की डिमांड कर रही हैं।

ड्रग्स मामले में एनसीबी ने जिन लोगों की गिरफ्तारी की है उनमें रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, दीपेश सावंत, सैमुअल मिरांडा, जैद विलात्रा, अब्दुल बासित के नाम शामिल है। इनसे पूछताछ के बाद करीब 50 से ज्यादा बॉलीवुड, टीवी और फैशन की दुनिया से जुड़े लोग एनसीबी की रडार पर हैं। ड्रग पैडलर करमजीत ने पूछताछ में एनसीबी को कई बड़े क्लू मिले हैं। 

बता दें अभी तक सिर्फ फीमेल एक्टर्स के नाम सामने आए थे। अब मेल एक्टर्स के नाम भी सामने आ रहे हैं। इन एक्टर्स की संख्या चारबताई जा रही है। इनके नाम जया साहा ने पूछताछ में बताए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed