दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर फैंस को कपल गोल्स देते दिखाई देते हैं। रणवीर और दीपिका एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार भरे पोस्ट भी साझा करते हैं। एक बार फिर दीपिका पादुकोण कुछ ऐसा ही करती हुईं नजर आई। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने हाल ही में फ्रेंडशिप डे के मौके पर सोशल मीडिया पर पति रणवीर सिंह के लिए एक खास नोट शेयर किया है।
Deepika Padukone: शादी के लिए सबसे शानदार है दीपिका पादुकोण का ये फंडा, पति रणवीर के लिए एक खास नोट लिखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6 अगस्त को देशभर में फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया गया। आम जन से लेकर फिल्मी सितारें सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ फोटोज और स्पेशल नोट लिख रहे हैं। रात होते-होते अब एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोस्ती को लेकर एक खास नोट लिखा। इसी के साथ उन्होंने पति रणवीर सिंह को टैग किया। इस नोट में दीपिका ने लिखा, 'अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करो'। मैं यह बात हल्के में नहीं कह रही हूं। वास्तव में, आप जिस व्यक्ति से प्यार करते हैं उसमें सबसे मजबूत, सबसे खुशहाल दोस्ती पाते हैं। कोई ऐसा व्यक्ति जो आपके बारे में बहुत अधिक बोलता हो। कोई ऐसा व्यक्ति जिसके साथ आप हंस सकते हैं। उस तरह की हंसी जिससे आपके पेट में दर्द होने लगता है।
आगे दीपिका ने लिखा,- किसी ऐसे व्यक्ति से प्यार न करने के लिए जीवन बहुत छोटा है जो आपको उनके साथ मूर्ख बनने देता है। सुनिश्चित करें कि वे ऐसे व्यक्ति हैं जो आपको भी रोने देते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढें जिसे आप उस समय अपने साथ रखना चाहते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उस व्यक्ति से शादी करें जो जुनून, प्यार और पागलपन को एक साथ लाकर आपके अंदर प्रवाहित करे। एक ऐसा प्यार जो कभी कम नहीं होगा - भले ही पानी गहरा और अंधेरा हो।''
इस पोस्ट के आखिर में उन्होंने रणवीर को भी टैग किया। इस नोट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने लेकर सेलेब्स तक जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, रणवीर ने इस पोस्ट पर दिल वाले इमोजी लिखकर अपना प्यार दिखाया। जाहिर है कि दीपिका और रणवीर फैंस के पसंदीदा कपल में से एक से हैं।
यह भी पढ़ें: नुसरत भरूचा ने 'अकेली' में त्साही और अमीर के साथ काम करने का अनुभव किया शेयर, बोलीं- बहुत मजा आया
दीपिका और रणवीर सिंह की लव स्टोरी बॉलीवुड गलियारों में फेमस है। उन्होंने छह साल तक डेटिंग के बाद नवंबर 2018 में इटली में शादी रचाई थी। इस कपल की लव स्टोरी राम-लीला से शुरू हुई थी। कहा जाता है कि इस फिल्म के गाने अंग लगा दे रे.. की शूटिंग के दौरान दोनों बहक गए थे। इस गाने में किसिंग सीन बहुत पैशनेट तरह से किया गया था। रामलीला के बाद दीपिका और रणवीर ने फाइनडिंग फैनी, बाजीराव-मस्तानी, पद्मावत और '83' में भी साथ काम किया।
यह भी पढ़ें: 'मुकेश अंबानी भी स्ट्रगल कर रहे हैं', जिंदगी में संघर्ष के सवाल पर अन्नू कपूर ने कही दो टूक बात