फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Deol: पिता धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर आया बेटे सनी देओल का रिएक्शन, बोले- मैंने तो फिल्म...

Mon, 07 Aug 2023 10:21 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 07 Aug 2023 10:21 AM IST
विज्ञापन
Gadar 2 Actor Sunny Deol shares his reaction on Dharmendra kissing scene in Rocky aur Rani Kii Prem Kahani
सनी देओल और धर्मेंद्र - फोटो : Instagram/iamsunnydeol

बॉलीवुड में अपने एक्शन से पहचान बनाने वाले अभिनेता सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक फिर 'गदर-2' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। देखा जाए तो इस समय पूरा देओल परिवार सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचा रहा है। कुछ दिनों पहले ही सनी के पिता जी यानी की धर्मेंद्र ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे। फिल्म में अभिनेता के किसिंग सीन ने धमाल मचा दिया था। अब बेटे सनी ने भी इसपर अपना रिएक्शन दिया है।

Gadar 2 Actor Sunny Deol shares his reaction on Dharmendra kissing scene in Rocky aur Rani Kii Prem Kahani
धर्मेंद्र-सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर फैंस के बीच एक बज बना हुआ है। दर्शक 22 साल बाद तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। ऐसे में फिल्म की टीम जोरों-शोरों से फिल्म का प्रमोशन करने में लगी हुई है। अब हाल ही में, सनी ने अपने पिता के किसिंग सीन को लेकर कमेंट किया है।

Annu Kapoor: 'मुकेश अंबानी भी स्ट्रगल कर रहे हैं', जिंदगी में संघर्ष के सवाल पर अन्नू कपूर ने कही दो टूक बात

Gadar 2 Actor Sunny Deol shares his reaction on Dharmendra kissing scene in Rocky aur Rani Kii Prem Kahani
'गदर 2' में सनी देओल - फोटो : social media

सनी ने अपने हालिया इंटरव्यू में अपने पिता के किसिंग सीन पर कमेंट करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है और वह इतनी सारी फिल्में नहीं देखते हैं। यहां तक कि अभिनेता अपनी खुद की भी नहीं देखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जाहिर तौर पर उन्होंने किसिंग सीन के बारे में अपने पिता से चर्चा नहीं की है।

Akelli: नुसरत भरूचा ने 'अकेली' में त्साही और अमीर के साथ काम करने का अनुभव किया शेयर, बोलीं- बहुत मजा आया

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar 2 Actor Sunny Deol shares his reaction on Dharmendra kissing scene in Rocky aur Rani Kii Prem Kahani
सनी देओल और अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, पिछले दिनों हेमा मालिनी ने भी इस पर कमेंट करते हुए कहा था कि वह धरम जी के लिए बेहद खुश हैं क्योंकि उन्हें हर समय कैमरे के सामने रहना पसंद है। वहीं, हाल ही में, अभिनेता ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद इस सीन के बारे में टिप्पणी की थी और कहा था, "यार, ये तो मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं है।" करवा लो, वो भी करवा लो।”

Bollywood: ऑन स्क्रीन 'किस' करते देख भड़क उठी थीं इन सितारों की पत्नियां, एक ने तो गुस्से में कह दी थी यह बात

विज्ञापन
Gadar 2 Actor Sunny Deol shares his reaction on Dharmendra kissing scene in Rocky aur Rani Kii Prem Kahani
गाजियाबाद पहुंचे सनी देओल और अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला

आपको बता दें कि 'गदर 2' में सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा और अमीषा पटेल के अलावा लव सिन्हा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed