फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Annu Kapoor: 'मुकेश अंबानी भी स्ट्रगल कर रहे हैं', जिंदगी में संघर्ष के सवाल पर अन्नू कपूर ने कही दो टूक बात

Mon, 07 Aug 2023 09:14 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 07 Aug 2023 09:14 AM IST
विज्ञापन
annu kapoor shares his thoughts about struggle says mukesh ambani bhi struggler hai
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अन्नू कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। अन्नू कपूर बिना किसी झिझक के अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं। वह अपने अनफिल्टर्ड विचारों के लिए भी मशहूर हैं। बीते दिनों अन्नू कपूर ने नितेश तिवारी की रामायण की जमकर आलोचना की थी। इसके बाद उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी खुलकर बात की। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने मुकेश अंबानी पर बात करते हुए उनको स्ट्रगलर बताया है।

annu kapoor shares his thoughts about struggle says mukesh ambani bhi struggler hai
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अन्नू कपूर ने 'संघर्षशील अभिनेता' की बात पर अपने विचार रखे और अपनी बहन की संघर्ष की परिभाषा को साझा किया। उन्होंने कहा, 'मुझे इस पृथ्वी पर एक ऐसा इंसान बता दो जो संघर्ष नहीं कर रहा है। आपको संघर्ष लगता है कि सिर्फ धन का है, या फिर यश का है तो ऐसा नहीं है। आप अगर मुकेश अंबानी से भी पूछेंगे तो उनका भी संघर्ष है, वो भी स्ट्रगलर रहे हैं।' उन्होंने अपनी बात को समझाते हुए कहा कि भले ही मुकेश अंबानी के पास इस वक्त जरूरत की सारी चीजें मौजूद हैं, लेकिन वह इस बात को जानते हैं कि यह संपत्ति लंबे समय तक नहीं रहेगी।

इसे भी पढ़ें- Akelli: नुसरत भरूचा ने 'अकेली' में त्साही और अमीर के साथ काम करने का अनुभव किया शेयर, बोलीं- बहुत मजा आया

annu kapoor shares his thoughts about struggle says mukesh ambani bhi struggler hai
अन्नू कपूर - फोटो : Social Media
पिछले महीने प्रभास की आदिपुरुष के असफल होने के बाद अन्नू कपूर ने भारतीय महाकाव्य रामायण पर फिल्म की योजना बनाने के लिए नितेश तिवारी पर अपने विचार रखे थे और अपना आपा खो दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान अन्नू कपूर ने नितेश तिवारी के खिलाफ कुछ कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा, 'कौन हैं नितेश तिवारी? क्या है उनकी औकात? हिंदू धर्म का अपमान करना चाह रहे हैं? जूते पड़ेंगे उसको।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
annu kapoor shares his thoughts about struggle says mukesh ambani bhi struggler hai
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अन्नू कपूर ने आगे कहा, किसी भी धर्म का अपमान करना सही नहीं है। यह वो समय नहीं है कि आप इसकी समीक्षा करें। आपका समाज अभी उस स्तर पर नहीं पहुंच रहा है। तर्कसंगत परिप्रेक्ष्य आपके अंदर नहीं आया है कि आप धर्म की समीक्षा करें। पहले धर्म को समझो तो सही, फिर समीक्षा करना। बता दें कि इस साल की शुरुआत में अन्नू कपूर को सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। 

विज्ञापन
annu kapoor shares his thoughts about struggle says mukesh ambani bhi struggler hai
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अन्नू कपूर अगली बार इरशाद खान की 'नॉन-स्टॉप धमाल' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अन्नू के अलावा राजपाल यादव, मनोज जोशी और श्रेयस तलपड़े लीड रोल में हैं। यह 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उनके पास 'ड्रीम गर्ल 2' भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed