{"_id":"6503f242b290f50c6701411b","slug":"deepika-padukone-reveals-she-did-not-charge-anything-for-special-appearance-in-shah-rukh-khan-film-jawan-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jawan: 'जवान' में कैमियो के लिए दीपिका पादुकोण ने नहीं लिए पैसे? शाहरुख के साथ अपने रिश्ते पर कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jawan: 'जवान' में कैमियो के लिए दीपिका पादुकोण ने नहीं लिए पैसे? शाहरुख के साथ अपने रिश्ते पर कही यह बात
Fri, 15 Sep 2023 01:42 PM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:42 PM IST
सार
दीपिका और शाहरुख की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हर बार धमाल मचाती है। दीपिका ने 'जवान' में अपने कैमियो के बारे में बात करते हुए बताया कि वह स्पेशल अपीयरेंस के लिए चार्ज नहीं करती हैं।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पहले हीरो शाहरुख खान थे, जब साल 2017 में उन्होंने फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। शाहरुख और दीपिका ने साथ में 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी कई सफल फिल्में की हैं। शाहरुख-दीपिका ने साल 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'पठान' दी है। इसके साथ ही दीपिका ने किंग खान की हाल ही में रिलीज हुई 'जवान' में भी कैमियो किया है। दीपिका ने जवान में शाहरुख और अपनी केमिस्ट्री से एक बार फिर छाप छोड़ दी है।
दुखद: एक्टर सुनील श्रॉफ का निधन, इंस्टाग्राम पर शेयर किया था आखिरी हंसते-मुस्कुराते डांस वीडियो
जवान में अपने कैमियो पर क्या बोलीं दीपिका
बॉक्स ऑफिस पर इन सभी सफलताओं के बाद फैंस दीपिका को शाहरुख का लकी चार्म मानने लगे हैं। दोनों की जोड़ी हर बार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है। दीपिका ने एक इंटरव्यू में 'जवान' में अपने कैमियो के बारे में बात करते हुए बताया कि वह स्पेशल अपीयरेंस के लिए चार्ज नहीं करती हैं। उन्होंने कहा, "मैं '83' का हिस्सा बनना चाहती थी, क्योंकि मैं चाहती थी कि यह उन महिलाओं के लिए हो जो अपने पतियों की कामयाबी के पीछे खड़ी हैं।" एक्ट्रेस ने कहा, "मैंने अपनी मां को ऐसे ही करते देखा है। उन पत्नियों के लिए मैं बहुत गर्व महसूस करती हूं जो अपने पतियों के करियर के समर्थन में खड़ी रहती हैं। इसके साथ ही मैं शाहरुख के साथ स्पेशल अपीयरेंस के लिए हमेशा तैयार हूं। रोहित शेट्टी के लिए भी मैं ऐसे ही हूं।"
विज्ञापन
बिग बॉस 17 का प्रोमो वीडियो जारी, कई अवतार में नजर आए भाईजान
इन फिल्मों में कैमियो कर चुकी हैं दीपिका
बता दें कि दीपिका पादुकोण को सर्कस और 83 में कैमियो रोल में देखा गया था, लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थीं, जबकि जवान 350 करोड़ से अधिक की कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
Vidya Balan: बॉडी शेमिंग की शिकार हुई थीं विद्या, वजन पर मिली टिप्पणी सुन फुट-फुट कर रोने लगी थीं अभिनेत्री
शाहरुख को लेकर कही यह बात
इसके साथ ही दीपिका ने शाहरुख खान के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि उनका रिश्ता किस्मत से भी ज्यादा है। उन्होंने कहा, "हम एक-दूसरे के लिए लकी चार्म हैं। बाकई में हम किस्मत से परे हैं। हमारे अंदर एक-दूसरे के लिए सम्मान है।"
परिणीति से शादी के सवाल पर शर्म से लाल हुए राघव चड्ढा