फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepti Naval said film industry was being labelled as the worst place in the world at the launch of A Country Called Childhood

Deepti Naval: फिल्म इंडस्ट्री को लेकर दीप्ति नवल ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोलीं- सबसे खराब जगह...

Wed, 06 Jul 2022 12:44 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 06 Jul 2022 12:44 AM IST
सार

दीप्ति नवल ने अपनी किताब 'ए कंट्री कॉल्ड चाइल्डहुड' के विमोचन के अवसर पर फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बात की। इसके साथ ही उन्होंने अपने करियर और किताब लिखने के बारे में भी बताया। 

विज्ञापन
Deepti Naval said film industry was being labelled as the worst place in the world at the launch of A Country Called Childhood
दीप्ति नवल - फोटो : instagram/deepti.naval

विस्तार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और निर्देशक दीप्ति नवल अपने बेहतरीन किरादरों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उनकी किताब 'ए कंट्री कॉल्ड चाइल्डहुड' का विमोचन अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने किया और कहा कि करीबी दोस्त और सहयोगी नवल की किताब का विमोचन करना उनके लिए सम्मान की बात है। इस मौके पर नवल ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बात की और कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन दिनों भारतीय फिल्म उद्योग को दुनिया की सबसे खराब जगह के रूप में लेबल किया जा रहा है। यह एक धारणा है, जो वह भविष्य में किताब के माध्यम से  बदलना चाहती हैं।

विज्ञापन

और किताब लिखना चाहती हैं दीप्ति
दीप्ति नवल से पूछा गया कि क्या वह और किताबें लिखने के लिए तैयार हैं? इस पर 70 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि मैं निश्चित रूप से फिल्म उद्योग में मेरे कुछ अद्भुत अनुभवों के बारे में बोलूंगी या फिर लिखूंगी। उन्होंने कहा कि इन दिनों पूरी दुनिया में फिल्म उद्योग के बारे में अपशब्द कहे जा रहे है। यह विभिन्न कारणों से आलोचना के घेरे में है। इसे मैं समझ नहीं सकती कि यह वास्तविक है या अवास्तविक। यह वह इंडस्ट्री नहीं है, जिसे मैं जानती हूं। फिलहाल इंडस्ट्री को दुनिया में सबसे खराब जगह के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Deepti Naval said film industry was being labelled as the worst place in the world at the launch of A Country Called Childhood
दीप्ति नवल

20 साल पहले लिखने लगी थीं नोट्स
अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने लगभग 20 साल पहले अपनी किताब के लिए नोट्स लेना शुरू किया था। वह एक रिकॉर्डर के साथ बैठती थीं और अपने माता-पिता से एक परिवार के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से उनके जीवन के बारे में पूछतीं। 'ए कंट्री कॉल्ड चाइल्डहुड' ने पांच साल पहले आकार लेना शुरू कर दिया था। नवल चाहती थीं कि उनके माता-पिता भी यह किताब पढ़ें, जिन्हें वह कुछ सालों पहले खो चुकी हैं।

विज्ञापन

फिल्मों में नहीं मिला डांस करने का मौका
अमृतसर में जन्मी नवल ने कहा कि वह बचपन से ही एक अभिनेत्री बनना चाहती थीं और उन्होंने कथक भी सीखी था। लेकिन फिल्मों में उन्हें कभी डांस करने का मौका नहीं मिला। अपनी इस किताब में नवल ने एक किस्सा लेखक-गीतकार गुलजार साहब के कहने पर जोड़ा है। गुलजार साहब ने उनसे कहा था कि अगर आप उस घटना के बारे में नहीं लिख रही हैं, तो आप बेईमान हो रही हैं। इसके बाद नवल ने उस किस्से को भी किताब में जोड़ लिया।

क्रिमिनल जस्टिस में आई थीं नजर
अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें फिल्मों में 'बहुत कम काम' करने से कोई गुरेज नहीं है क्योंकि वह चूजी बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मेरे सहयोगियों ने 250 फिल्में की थीं, जबकि मैंने केवल 100 फिल्में की हैं। लेकिन मैं इसके साथ ठीक हूं। अभिनेत्री को आखिरी बार 2021 में क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed