{"_id":"5aec48c94f1c1b54098b7f45","slug":"despite-sridevithese-five-bollywood-actress-also-won-national-film-award","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के अलावा इन 5 एक्ट्रेस को भी मिल चुका है नेशनल फिल्म अवॉर्ड, एक ने तो झटके हैं दो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के अलावा इन 5 एक्ट्रेस को भी मिल चुका है नेशनल फिल्म अवॉर्ड, एक ने तो झटके हैं दो
Sat, 05 May 2018 08:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 05 May 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
नेशनल फिल्म अवॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के विज्ञान भवन में बीते गुरुवार को 65वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बॉलीवुड के उन तमाम सेलेब्स को याद किया गया जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। खासतौर पर इस समारोह में एक्ट्रेस श्रीदेवी को सभी ने याद किया। उन्हें मरणोपरांत नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
श्रीदेवी को दिए गए इस अवॉर्ड को लेने स्टेज पर पति बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ पहुंचे थे। इस दौरान बोनी कपूर ने कहा कि श्रीदेवी ने उन सभी फिल्मों में अपना सौ फीसदी दिया, जिसमें उन्होंने काम किया और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें यह अवॉर्ड मरणोपरांत मिल रहा है।
आज हम आपको ऐसी पांच एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और काम के दम पर राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए हैं...
2 of 6
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
- फोटो : कुमार संजय
बॉलीवुड की 'क्वीन' यानि कंगना रनौत को यह सम्मान दो बार मिल चुका है। कंगना को सबसे पहले नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2014 में आई फिल्म 'क्वीन' के लिए मिला था। इसके बाद 2015 में फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्नस' के लिए भी उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
3 of 6
vidya valan
2011 में आई फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' के लिए विद्या बालन को नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया था। इस फिल्म में विद्या ने रेश्मा का किरदार निभाया है, जो फिल्म समीक्षकों को भी प्रभावित करने में कामयाब रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
priyanka chopra
2008 में प्रियंका चोपड़ा स्टारर 'फैशन' में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया जा चुका है। इस फिल्म में उन्होंने मेघना माथुर का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
5 of 6
tabu
2001 में आई फिल्म 'चांदनी बार' में तबू को मुमताज के किरदार के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। यह फिल्म भारतीय समाज में वेश्याओं की कहानी पर आधारित थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।