फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deva actor Shahid Kapoor may lead Saif Ali Khan Cocktail sequel Cocktail 2 which directed by Homi Adajania

Shahid Kapoor: सैफ अली खान के इस सफल फिल्म के सीक्वल की है चर्चा, मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर आ सकते हैं नजर

Sat, 23 Nov 2024 04:56 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 23 Nov 2024 04:56 PM IST
सार

Buzz of Shahid Kapoor in Cocktail 2: साल 2012 में रिलीज हुई सफल कॉमडी फिल्म कॉकटेल के सीक्वल बनाए जाने की चर्चा हो रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर नजर आने वाले हैं। 
 

विज्ञापन
Deva actor Shahid Kapoor may lead Saif Ali Khan Cocktail sequel Cocktail 2 which directed by Homi Adajania
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor

विस्तार

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म देवा को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। इस बीच साल 2012 में रिलीज हुई सफल फिल्म कॉकटेल के सीक्वल में उनके जुड़ने की चर्चा काफी तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैफ अली खान की फिल्म कॉकटले का सीक्वल बनाया जाने वाला है, जिसमें शाहिद कपूर को मुख्य भूमिका में लिए जाने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन


कॉकटेल 2 बनाना चाहते हैं दिनेश विजान
सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी अभिनीत कॉकटेल, जो व्यावसायिक रूप से काफी सफल रही थी।  इसके निर्देशन, साउंडट्रैक और कलाकारों के शानदार अभिनय के लिए इसकी प्रशंसा की गई थी। अब, अगर रिपोर्ट्स पर विश्वास किया जाए, तो रोमांटिक कॉमेडी का सीक्वल बनने वाला है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि 'कॉकटेल 2' एक शहरी रोमांटिक कॉमेडी होगी, जिसमें प्यार और दोस्ती को दिखाया जाएगा। कहा जा रहा है कि निर्माता दिनेश विजान एक मनोरंजक प्रेम कहानी बनाना चाहते हैं, जो युवा दर्शकों को पसंद आए। 
विज्ञापन

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने बताया कैसा है पिता और पत्नी के साथ संबंध, जानें असहमतियों पर क्या बोले अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहिद को पसंद आई है कहानी- रिपोर्ट
पीपिंग मून की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'कॉकटेल 2' पर मैडॉक फिल्म्स काम कर रही है। कथित तौर पर फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका निभाएंगे। होमी अदजानिया एक बार फिर से फिल्म का निर्देशन करेंगे, जिन्होंने साल 2012 की मूल फिल्म कॉकटेल का निर्देशन किया था। रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई है। अगर ये रिपोर्ट सच साबित होती हैं, तो शाहिद कपूर विशाल भारद्वाज की एक्शन थ्रिलर देवा को खत्म करने के बाद ही कॉकटेल 2 की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। 
Actors Divorce 2024: साल 2024 में हुआ इन सितारों का तलाक, फैसले से आज भी प्रशंसक हैं हैरान
मैडॉक फिल्म्स के साथ शाहिद कर चुके हैं काम
पीपिंग मून की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद कपूर ने अभी तक फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन उन्होंने मौखिक रूप से फिल्म के लिए हामी भर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कॉकटेल 2 का निर्माण साल 2025 के मध्य में शुरू होने वाला है। ऐसा हुआ, तो कॉकटेल 2 शाहिद की मैडॉक फिल्म्स के साथ 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के बाद दूसरी फिल्म होगी। कुछ रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि होमी अदजानिया और दिनेश विजान कुछ वर्षों से ‘कॉकटेल’ के सीक्वल पर विचार कर रहे हैं। 
पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया को डेट करने की खबरों पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed