फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deva Star Shahid Kapoor Lauds Priyanka Chopra Calls Her A Very Good Dancer report

Shahid Kapoor: डांस में शाहिद कपूर को कौन सी अभिनेत्री दे सकती है टफ कंपटीशन, बोले- बहुत अच्छी डांसर हैं...

Mon, 27 Jan 2025 04:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 27 Jan 2025 04:35 PM IST
सार

शाहिद कपूर ने बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों संग रोमांस और डांस किया है, लेकिन एक अभिनेत्री ऐसी हैं जिनके डांस के कायल शाहिद कपूर भी हुए हैं। आइए जानते हैं वह कौन सी अभिनेत्री हैं, जिनके डांस के दीवाने शाहिद भी हुए।

विज्ञापन
Deva Star Shahid Kapoor Lauds Priyanka Chopra Calls Her A Very Good Dancer report
शाहिद कपूर के हिसाब से कौन अभिनेत्री हैं अच्छी डांसर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor

विस्तार

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी एक्शन फिल्म देवा को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। शाहिद अभिनेता होने के साथ ही बेहतरीन डांसर भी हैं, जिसका उदाहरण उनकी कई फिल्मों में देखा जा सकता है। फिल्म देवा के टीजर में शाहिद का डांस हर किसी को पसंद आया। इसी फिल्म के प्रचार के दौरान जब शाहिद से पूछा गया कि वह कौन अभिनेत्री हैं, जो उन्हें डांस में टफ कंपटीशन दे सकती हैं। 
विज्ञापन

 

शाहिद को कौन दे सकता है डांस में कड़ी टक्कर
एक इंटरव्यू के दौरान जब शाहिद कपूर से पूछा गया कि उनके हिसाब से कौन सी ऐसी अभिनेत्री हैं, जो उन्हें डांस में टफ कंपटीशन दे सकती हैं। जब शाहिद की को-स्टार उनसे कहती कि थोड़ा कम डांस करा कर यार। तो इस पर शाहिद कहते थे कि वह डांस करना नहीं बंद कर सकते। कथित तौर पर शाहिद ने प्रियंका चोपड़ा का नाम लिया और उनकी तारीफ की और उन्हें बहुत अच्छी डांसर बताया। इसके बाद उन्होंने दीपिका पादुकोण, पूजा हेगड़े, कियारा आडवाणी और अमृता राव सहित कई अभिनेत्रियों के नाम बताए, जिनके साथ उन्होंने काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैटरीना से लेकर पूजा तक की तारीफ की
शाहिद कपूर ने कहा, " वैसे तो बहुत सारी अभिनेत्रियां हैं, जो शानदार डांसर हैं। उनमें से कई के साथ मैं पहले भी काम कर चुका हूं। प्रियंका बहुत अच्छी डांसर हैं, दीपिका बहुत अच्छी डांसर हैं। मुझे फिल्म देवा में पूजा हेगड़े के साथ डांस करने में मजा आया। कियारा एक अच्छी डांसर हैं, लेकिन हमने साथ में डांस नहीं किया है। यहां तक कि अमृता भी अच्छी डांसर हैं, जब मैंने उनके साथ काम किया था। मैंने कैटरीना के साथ कभी कोई गाना नहीं किया है लेकिन वह एक शानदार डांसर हैं।"

यह भी पढ़ें:
Pushpa 2 OTT Release: 'पुष्पा 2' की ओटीटी रिलीज की तारीख हुई तय? इस प्लेटफॉर्म पर फिल्म के साथ मिलेगा सरप्राइज
 
विज्ञापन

इन फिल्मों में अभिनय के साथ किया डांस 
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने 2009 में फिल्म 'कमीने' और 2012 में फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' में साथ काम किया है। वहीं, शाहिद और दीपिका ने 'पद्मावत' में साथ काम किया है। कियारा आडवाणी और शाहिद ने 'कबीर सिंह' में साथ काम किया है, जबकि उन्होंने 'विवाह' में अमृता राव के साथ काम किया है। अब शाहिद पूजा हेगड़े के साथ फिल्म देवा में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:
Ramayana: रणबीर की 'रामायण' में हुई साउथ अभिनेत्री की एंट्री? रावण की मां कैकसी के किरदार में आएंगी नजर
 

फिल्म देवा
शाहिद अपनी आने वाली फिल्म 'देवा' में एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें पूजा हेगड़े, पावेल गुलाटी, प्रवेश राणा और कुब्रा सैत भी हैं। रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित और सिद्धार्थ रॉय कपूर और उमेश केआर बंसल द्वारा निर्मित, देवा 31 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो एक्शन से भरपूर सिनेमाई अनुभव का वादा करती है। 

यह भी पढ़ें:
Nushrratt Bharuccha: नुसरत भरुचा का सपना हुआ पूरा, थ्रिलर फिल्म के लिए अनुराग कश्यप के साथ मिलाया हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed