फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Devara Actor Saif Ali Khan said Star Kid Is Made by Audience said this on the attention Taimur is getting

Saif Ali Khan: तैमूर को मिल रहे मीडिया अटेंशन से परेशान हैं सैफ अली खान! बोले- दर्शक ही बनाते हैं स्टार किड्स

Thu, 08 Feb 2024 05:42 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 08 Feb 2024 05:42 PM IST
सार

सैफ अली खान ने कहा, 'तैमूर ताइक्वांडो खेल रहा था। तभी लोग उसकी तस्वीरें खींच रहे थे और रील बना रहे थे। हम उस तरह का अटेंशन नहीं चाहते हैं।'

विज्ञापन
Devara Actor Saif Ali Khan said Star Kid Is Made by Audience said this on the attention Taimur is getting
सैफ अली खान, तैमूर अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। फैंस उनके निजी जीवन और उनके दोनों बच्चों तैमूर और जेह के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। खासतौर पर उनके बड़े बेटे तैमुर के बारे में जानने के लिए फैंस अक्सर उत्सुक दिखाई देते हैं। तैमूर के जन्म के बाद से ही वह हमेशा लाइमलाइट में रहे हैं। यहां तक की फैंस तभी से उनके बॉलीवुड डेब्यू के बारे में भी बात करने लगे थे। सैफ ने हाल ही में स्टार किड्स के विषय में बात करते हुए कहा कि दर्शक ही स्टार किड्स बनाते हैं।

विज्ञापन

स्टार किड्स के विषय पर क्या बोले सैफ

सैफ अली खान ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'लोगों को स्टार किड्स में बहुत दिलचस्पी रहती है। उनकी लगातार तस्वीरें खींची जा रही हैं, लगातार उनका पीछा किया जा रहा है। मेरा मतलब है कि कल कोई उनमें से कोई फिल्म बनाना चाहेगा, तो यह कोई रॉकेट साइंस नहीं है। इसलिए, आपको यह तय करना होगा कि यह ध्यान क्यों और कहां से आता है।' 

विज्ञापन


आदित्य-यामी के घर गूंजने वाली है किलकारी, कपल ने दी गुडन्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया और दर्शक बनाते हैं स्टार किड

अभिनेता ने आगे कहा, 'तैमूर ताइक्वांडो खेल रहा था। तभी लोग उसकी तस्वीरें खींच रहे थे और रील बना रहे थे। हम उस तरह का अटेंशन नहीं चाहते हैं।' सैफ ने कहा, 'इसलिए हम स्टार किड नहीं बनाते, स्टार किड बनाया जाता है। स्टार किड्स को जो बनाते हैं वह मीडिया और फिर फोटोग्राफर और फिर दर्शक हैं, जो शायद सिर्फ एक स्टार किड को देखना चाहते हैं।' 


'देवरा' की शूटिंग में बिजी हैं सैफ

सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के साथ अपनी आगामी तेलुगु फिल्म 'देवरा' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म में भी दिखाई देंगे, जिसमें वह बचाव अभियान चलाने के लिए समय यात्रा करेंगे।  

Grammy Awards 2024: ग्रैमी जीतने के बाद भारत लौटे शंकर महादेवन, पैपराजी को चॉकलेट बांटकर मनाया जीत का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed