{"_id":"615c448e8ebc3e323b522bb9","slug":"dharmendra-and-hema-malini-first-time-meeting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को पहली बार देखकर कहा था- 'चंगी कुड़ी', तो एक्ट्रेस ने दिया था ऐसा रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को पहली बार देखकर कहा था- 'चंगी कुड़ी', तो एक्ट्रेस ने दिया था ऐसा रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 05 Oct 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी सुपरहिट जोड़ियां हैं, जिन्हें फैंस ने स्क्रीन पर ही नहीं ऑफ स्क्रीन भी बेहद प्यार किया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के 'हीमैन' धर्मेंद्र और 'ड्रीम गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी का नाम शामिल है। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी हमेशा बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा में रहती है। धर्मेंद्र और हेमा पति और पत्नी हैं लेकिन दोनों एक-दूसरे को तब से जानते हैं, जब दोनों के बीच प्यार जैसा कुछ भी नहीं था। उन दिनों हेमा अपनी लाइफ में खुश थीं और धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, जब धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को पहली बार देखा था, तब धर्मेंद्र हेमा की खूबसूरती की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए थे। लेकिन इस दौरान हेमा ने धर्मेंद्र को मजेदार रिएक्शन दिया था। आइए आपको सुनाते हैं दोनों का ये मजेदार किस्सा।
2 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी 'हेमा मालिनी बियोंड द ड्रीम गर्ल' में धर्मेंद्र संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में खुलकर बताया है। इस किताब में हेमा ने बताया कि, वह और धर्मेंद्र पहली बार के.ए अब्बास की फिल्म के प्रीमियर के दौरान मिले थे। द क्विंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र संग पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए किताब में लिखा कि मुझे याद है, प्रोड्यूसर अनंत स्वामी ने मेरी मां को सलाह दी थी कि, अगर मुझे पॉपुलर होना है, तो मुझे फिल्मों के प्रीमियर में जाना होगा। इसी दौरान मुझे एक फिल्म के प्रीमियर में जाने का मौका भी मिला। उस दिन मेरी मां ने मुझे तैयार किया था। उन्होंने मेरे लिए कांजीवरम साड़ी चुनी थी और मेरे बालों में गजरा भी लगाया था।
3 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के प्रीमियर में जब इंटरवल हुआ था, तब मुझे स्टेज पर बुलाया गया था। उस वक्त धर्मेंद्र और शशि कपूर भी स्टेज पर मौजूद थे। वो पल मुझे अच्छे से याद है। मैं स्टेज पर अकेले जा रही थी। इसी वजह से उस मौके पर मुझे काफी शर्म भी आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे हेमा मालिनी ने किताब में बताया कि, उन दिनों मैंने राज कपूर के साथ फिल्म 'सौदागर' की थी, जो रिलीज नहीं हुई थी। मैं जब स्टेज पर आगे बढ़ रही थी, तब मैंने सुना था कि, धरम जी ने शशि कपूर से पंजाबी में कहा कि, कुड़ी बड़ी चंगी है। धरम जी की इस बात को मैंने अनसुना कर दिया था और मैं आगे बढ़ गई थी। हालांकि, मुझे उनकी बात सुनकर भी शर्म आने लगी थी। उस दिन मुझे उन दोनों के साथ स्टेज पर परिचित कराया गया था। उस दौरान मुझे राज कपूर की ड्रीम गर्ल कहा गया।
विज्ञापन
5 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र पहली बार फिल्म 'तुम हसीन मैं जवां' में एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म के बाद ही दोनों के रिश्ते की खबरें धीरे-धीरे फैलने लगी थीं। हालांकि, उस वक्त धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे। लेकिन जब धर्मेंद्र को हेमा मालिनी से प्यार हुआ, तो उन्होंने अपनी पहली शादी को पीछे छोड़ते हुए हेमा मालिनी संग साल 1980 में शादी कर ली। धर्मेंद्र के पहली शादी से चार बच्चे सनी देओल, बेबी देओल, अजीता और विजेता है। वहीं, दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से धर्मेंद्र को दो बेटियां ईशा और अहाना हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।