फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Madhur Bhandarkar Say Kareena Kapoor Priyanka Chopra Tabu Reduced fees Faced Problem In Casting Male

Madhur Bhandarkar: निर्देशक मधुर की फिल्मों के लिए बड़ी एक्ट्रेस ने की फीस कम, हीरो मिलना क्यों मुश्किल हुआ

Mon, 16 Dec 2024 03:06 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 16 Dec 2024 03:06 PM IST
सार

निर्देशक मधुर भंडारकर बॉलीवुड में वूमेन सेंट्रिक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। वह कई बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ हिट फिल्में बना चुके हैं। हाल ही में मधुर भंडारकर ने बताया कि उनके साथ काम करने वाली कई हीरोइनों ने फीस कम की। जानिए कारण? 

विज्ञापन
Director Madhur Bhandarkar Say Kareena Kapoor Priyanka Chopra Tabu Reduced fees Faced Problem In Casting Male
मधुर भंडारकर - फोटो : इंस्टाग्राम @imbhandarkar

विस्तार

निर्देशक मधुर भंडारकर को नाम सुनते है कि बॉलीवुड की हिट, बेहतरीन वूमेन सेंट्रिक फिल्म याद आ जाती हैं। निर्देशक की फिल्मों की कहानियां, महिलाओं से जुड़े विषय और समस्याओं पर होती है। कई बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस उनकी फिल्मों में लीड रोल कर चुकी हैं। हाल ही में अपनी फिल्मों की कुछ एक्ट्रेसेस की तारीफ करते हुए मधुर भंडारकर ने बताया कि कैसे कई हीरोइनों ने अपनी फीस कम की, जिससे वूमेन सेंट्रिक फिल्में बन सकें। 

विज्ञापन

कौन थीं वो एक्ट्रेसेस  
हाल ही में एक इंटरव्यू में मधुर भंडारकर कहते हैं, ‘मुझे याद है कि करीना कपूर, तब्बू और प्रियंका चोपड़ा ने मेरी फिल्में करने के लिए अपनी फीस में कटौती की थी।’ वह यह भी बताते हैं कि इन एक्ट्रेसेस का मानना था कि मधुर ही कम बजट में महिला केंद्रित फिल्में बना सकते हैं। मधुर का तो यह भी मानना है कि मेल (पुरुष)एक्टर्स को भी महिला केंद्रित फिल्मों के लिए अपनी फीस कम करने पर विचार करना चाहिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Director Madhur Bhandarkar Say Kareena Kapoor Priyanka Chopra Tabu Reduced fees Faced Problem In Casting Male
प्रियंका चोपड़ा-तब्बू-करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना-प्रियंका-तब्बू को लेकर बनाई फिल्में
मधुर भंडारकर ने बताया कि करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और तब्बू ने उनकी फिल्मों के लिए फीस में कटौती की है। यह एक्ट्रेस मधुर की जिन वूमेन सेंट्रिक फिल्मों का हिस्सा रहीं, वो दर्शकों द्वारा खूब सराही गई। तब्बू ने मधुर भंडारकर की ‘चांदनी बार’ में उम्दा अभिनय किया था, प्रियंका ने ‘फैशन’ में और करीना ने ‘हीरोइन’ फिल्म में बेहतरीन अदाकारी की थी। तब्बू और प्रियंका को इन फिल्मों के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला है।

Ritika Singh Bday: मुक्का मारकर तोड़ सकती है जबड़ा, कैमरा ऑन होते ही करती है प्यार, कौन है ये मार्शल आर्टिस्ट 

विज्ञापन

एक्टर्स तलाश करना होता है मुश्किल 
मधुर भंडारकर ने यह भी कहा, ‘मुझे अपनी फिल्मों के लिए बड़े हीरो चुनने में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। दरअसल, मेरी इमेज ऐसी बन चुकी है कि मैं वूमेन सेंट्रिक फिल्में ही बनाता हूं। ऐसे में बड़े एक्टर मेरी फिल्म में काम करने से झिझकते हैं। ऐसे में मुझे नए हीरो या मेल एक्टर को अपनी फिल्म में लेना पड़ता है।’ 

Mufasa: शुरू हो गई 'मुफासा द लायन किंग' की एडवांस बुकिंग, शाहरुख खान और अबराम की आवाज सुनने का फैंस को इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed