कैसा होगा ‘रामायण’ फिल्म में ‘रावण’ का किरदार? डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया खुलासा; कहा- ‘काफी अलग होगा…’
Ramayana Film: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों चर्चाओं में है। हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया था, लेकिन इसमें ‘रावण’ का किरदार नहीं दिखाई दिया। अब इसको लेकर मेकर्स ने बड़ा खुलासा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर को दिखाया गया है। लेकिन टीजर में रावण की बस परछाई देखने को मिली है। इस वजह से फैंस के मन में सवाल थे कि ‘रावण’ का किरदार कैसा होगा। जिनका जवाब हाल ही में निर्देशक नितेश तिवारी ने दिया है।
कैसा होगा 'रावण' का किरदार?
डायरेक्टर नितेश तिवारी अपनी आने वाली फिल्म ‘रामायण ‘में पौराणिक किरदार रावण को एक नए नजरिए से दिखाने जा रहे हैं। फिल्म के टीजर लॉन्च के दौरान तिवारी ने बताया कि रावण को सिर्फ एक खलनायक के रूप में नहीं दिखाया जाएगा, बल्कि एक समझदार और राजा के तौर पर पेश किया जाएगा। यह पारंपरिक दिखावे से काफी अलग होगा।
रावण के किरदार को लेकर पूछे गए सवालों पर तिवारी ने कहा कि उसकी कहानी में एक गहरा संदेश छिपा है। उसे सिर्फ एक बुरे इंसान के रूप में दिखाने के बजाय, फिल्म में उसकी बुद्धि, भक्ति और लीडरशिप स्किल्स को भी दिखाया जाएगा। यानी रावण को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में दिखाया जाएगा जिसमें कई परतें हैं, और जिसकी बर्बादी उसके अहंकार और बदले की भावना की वजह से होती है।
तिवारी ने यह भी कहा कि रावण सिर्फ ‘डार्क कैरेक्टर’ नहीं था। वह एक महान योद्धा, अच्छा संगीतकार, विद्वान, दयालु राजा और भगवान शिव का भक्त था। फिल्म में इन सभी पहलुओं को देखते हुए उसके किरदार को समझाने की कोशिश की जाएगी, न कि उसे सिर्फ एक बुरा इंसान बताकर छोड़ दिया जाएगा।
कब रिलीज होगी फिल्म?
'रामायण' का पहला पार्ट 2026 में दिवाली के मौके पर और दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकता है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में, यश रावण के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में, सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे।

कमेंट
कमेंट X