फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   do u want to be an actor or actress? read this news

अनुराग कश्यप की फिल्म में काम करना है तो पढ़ें ये खबर

Thu, 30 May 2013 05:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 30 May 2013 05:32 PM IST
विज्ञापन
do u want to be an actor or actress? read this news

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी बड़ी फिल्म बना चुके निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप को अपनी नयी फिल्म 'बांबे वेलवट' के लिए कुछ कलाकार चाहिए। इसके लिए अनुराग कश्यप ने अपनी आने वाली इस फिल्म की वेबसाइट पर फिल्म में काम करने को इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा को मुख्य एक्टर के रूप में कास्ट करके बन रही इस फिल्म के लिए अनुराग को अलग-अलग कैटेगरी में कलाकार चाहिए। उन्हें यह कलाकार उन्हें 9 साल से लेकर 55 साल की उम्र तक चाहिए।
विज्ञापन


'बांबे वेलवट' नाम से बन रही इस फिल्म में उन्होंने तीन कैटेगरी में आवदेन मगांए हैं। पहली कैटेगरी में उन्हें ऐसे लोग चाहिए जिनका लुक इंडियन एरोस्ट्रोकेट हो। इसके लिए उन्हें 35 से 55 साल के पुरुष और महिलाएं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी और तीसरी कैटेगरी ऐसे लोगों के लिए है जिसका लुक नार्थ इंडियन और पारसी हो। साथ ही उनकी हिंदी और अंग्रेजी भी अच्छी हो। अनुराग कश्यप को इस फिल्म के लिए 30 से 40 उम्र के बीच रसियन लुक वाली एक महिला चाहिए।


इस फिल्म में काम करने के इच्छुक लोग अपनी कैटेगरी में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्हें इस आवेदन के साथ अपनी फोटो भी लगानी होगी।

इस लिंक पर क्लिक करके फिल्म के उस पेज पर पहुंच सकते हैं

http://www.bombayvelvetcastingsrilanka.com/

टीवी में काम करने के भी मौके

धारावाहिक निर्देशक नीलेश मिश्र भी अपने फेसबुक पेज पर दो एक्टर और दो एक्ट्रेस की मांग कर रहे हैं। अपनी फेसबुक वाल पर नीलेश मिश्र ने लिखा है कि उन्हें अपने आने वाले धारावाहिक के लिए दो अभिनेता और दो अभिनेत्रियों की जररूत है। उनकी उम्र 23 या 24 के आसपास होनी चाहिए। उन्हें अपने इस धारावाहिक के लिए उन्हें स्पष्ट हिंदी उच्चारण वाला कलाकार चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed