फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dobaaraa: Anurag Kashyap shares new poster of upcoming film starring taapsee pannu

Dobaaraa: अनुराग कश्यप ने साझा किया 'दोबारा' का नया पोस्टर, रोमांच और रहस्य से भरपूर होगी फिल्म

Tue, 02 Aug 2022 05:03 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 02 Aug 2022 05:03 PM IST
सार

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से उनकी और तापसी की जोड़ी फैंस को एंटरटेन करने के लिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। दोनों ने इससे पहले फिल्म 'मनमर्जियां' में साथ काम किया था।

विज्ञापन
Dobaaraa: Anurag Kashyap shares new poster of upcoming film starring taapsee pannu
दोबारा - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं। जहां एक तरफ वह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'डंकी' को लेकर चर्चाओं में हैं, वहीं दूसरी तरफ वह अपनी आगामी फिल्म 'दोबारा' की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ दिन पहले रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में एक बार फिर तापसी का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। ट्रेलर को मिल रही प्रतिक्रिया देख साफ पता लग रहा है कि दर्शक फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। मेकर्स दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ाने के लिए फिल्म से जुड़ी कुछ न कुछ अपडेट दर्शकों के साथ साझा कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो ट्रेलर की तरह ही दर्शकों के दिल में सस्पेंस पैदा कर देगा।

विज्ञापन

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से उनकी और तापसी की जोड़ी फैंस को एंटरटेन करने के लिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। दोनों ने इससे पहले फिल्म 'मनमर्जियां' में साथ काम किया था। ऐसे में दर्शकों को इस फिल्म का और भी ज्यादा इंतजार है। फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप ने अभी कुछ ही देर पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का नया पोस्टर साझा किया है। पोस्टर को शेयर करते हुए अनुराग ने लिखा,'ये मिस्ट्री तो और भी बढ़ती जा रही है..दोबारा।'  

View this post on Instagram

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

विज्ञापन
विज्ञापन

तापसी की इस आगामी फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी अलग है और इसे पहले कभी नहीं बनाया गया है। यह पहली बार है जब बॉलीवुड में दोबारा जैसी थ्रिलर फिल्म देखने को मिल रही है और दर्शक इसे देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म की कहानी एक मर्डर के चारों तरफ घूमती है। ट्रेलर के मुताबिक तापसी अपने परिवार के साथ एक ऐसे घर में जाती हैं, जहां उन्हें कुछ अजीब चीजें दिखती हैं। उन्हें एक पुराना टीवी में एक लड़का दिखता है, जो कही ना कही उनकी जिंदगी से जुड़ा हुआ होता है। पोस्टर साझा करने से पहले अनुराग ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए लिखा था.'अंतरा के सवालों का जवाब तो अब वक्त ही दे पाएगा।' 
 

विज्ञापन

तापसी पन्नू स्टारर 'दोबारा' बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और शोभा कपूर और एकता कपूर की कल्ट मूवीज द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 19 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है।

View this post on Instagram

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed