आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 25 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग ली। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार फैंस को अनन्या पांडे की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर देखने को मिली। फिल्म में आयुष्मान खुराना ने 'पूजा' बनकर हर फैन के दिल की घंटी बजा दी।
Dream Girl-2: फिल्म की जबर्दस्त हिट के बाद आयुष्मान को आई पिता की याद, बोले - आज वो होते तो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैंस द्वारा फिल्म को मिल रहे प्यार से एक तरफ जहां आयुष्मान खुराना काफी खुश हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वह इस बात को सोचकर काफी मायूस भी हैं कि उनके पिता पी. खुराना उनकी सबसे सफल फिल्म को नहीं देख सके। आयुष्मान खुराना के पिता का निधन इस साल 19 मई को हुआ था। एक्टर और उनके भाई अपारशक्ति खुराना दोनों ही अपने पिता के काफी करीब थे। उनके पिता पेशे से ज्योतिषाचार्य थे।
ड्रीम गर्ल 2 की सफलता के बीच आयुष्मान ने अपने पिता पी. खुराना को याद करते हुए कहा, 'काश मेरे पिता इसका अनुभव करने के लिए आज यहां होते। ड्रीम गर्ल उनकी पसंदीदा फिल्म थी। उन्हें इस बात पर बहुत गर्व था कि मैंने कैसे कुछ अलग करने का प्रयास किया। मुझे याद है कि फिल्म देखते समय वह रो पड़े थे। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि फिल्म सफल होगी। काश वह ड्रीम गर्ल 2 भी देख पाते'।
आयुष्मान खुराना ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मुझे पता है कि उन्हें मेरे चेहरे पर वही मुस्कान देखना जरूर पसंद आया होगा। उनकी मुस्कान बहुत ही प्रभावशाली थी। वह मेरे सबसे बड़े समर्थक थे। आज मैं जो भी हूं, ये उनके अटूट विश्वास ने ही मुझे बनाया है'। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं अपने भाग्य का निर्माता खुद हूं और मुझे हमेशा वही करना चाहिए जो मेरा दिल कहता है। मैं जानता हूं कि वह ऊपर से मुझे आशीर्वाद दे रहे है। उनके गहन शब्द मुझे हमेशा याद रहेंगे 'बेटा पब्लिक की नब्ज समझो'।
यह भी पढ़ें: 'वह एक कबूतरखाना है, जिसमें आपको डाल दिया जाता है', एआर रहमान ने किया हॉलीवुड के काले सच का उजागर
गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 142.26 करोड़ का कलेक्शन किया था।
यह भी पढ़ें: अब एक फिल्म के 50 करोड़ रूपये लेंगे तारा सिंह? फीस बढ़ोतरी पर सनी देओल ने कही ये बात