फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dream Girl Hema Malini recorded songs for Durga Puja Wants Lata Mangeshkar approval

दुर्गा पूजा के लिए हेमा मालिनी ने तैयार किए खुद के गीत, लता मंगेशकर को सुनाकर करेंगी रिलीज

Sat, 17 Oct 2020 05:02 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 17 Oct 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Dream Girl Hema Malini recorded songs for Durga Puja Wants Lata Mangeshkar approval
लता मंगेशकर और हेमा मालिनी - फोटो : फाइल फोटो

अभिनय से दूर होकर पूरी तरह राजनेता बन चुकीं अभिनेत्री हेमा मालिनी एक बार फिर से गायिका बनने की तैयारी में हैं। उन्होंने आने वाली दुर्गा पूजा के लिए इस साल दो गीत गाए हैं जिन्हें वह अपने प्रशंसकों के लिए जल्द ही पेश करेंगी। हालांकि, उससे पहले हेमा चाहती हैं कि उनके इन गीतों को पहले महान गायिका लता मंगेशकर सुन लें और इसके बारे में अपनी राय दे दें। उसके बाद ही वह आपने इन गीतों को आगे कहीं बढ़ा सकती हैं।

विज्ञापन

हेमा गीत तो इससे पहले भी गा चुकी हैं लेकिन इस बार उन्होंने ये गीत अपनी संतुष्टि के लिए गए हैं और वह इससे संतुष्ट भी हैं। अपनी खुशी जाहिर करते हुए हेमा कहती हैं, 'मैंने गीत पहले भी गाए हैं। इससे पहले मैं कई धार्मिक गीत गा चुकी हूं। लेकिन, इस बार मुझे लगता है कि मैं अपने गाने से संतुष्ट हूं। इससे पहले मुझे ठीक से संतुष्टि नहीं मिली। इन गीतों को संगीत अंजली दयाल ने दिया है। मुझे लगता है कि इस बार मैंने पहले से बहुत बेहतर गाया है। लेकिन, मुझे पूरी तरह से संतुष्ट तब ही मिलेगी जब लता मंगेशकर जी एक बार इन गीतों को सुन लें और इन पर अपनी मुहर लगा दें।'

विज्ञापन

Dream Girl Hema Malini recorded songs for Durga Puja Wants Lata Mangeshkar approval
हाथ की सफाई - फोटो : फाइल फोटो

हेमा को पेशेवर तरीके से पहली बार वर्ष 1974 में आई फिल्म 'हाथ की सफाई' में गाने का मौका मिला। इस फिल्म में उन्होंने 'पीने वालों को पीने का बहाना' गीत गाया है जिसे कल्याणजी-आनंदजी ने संगीत दिया। यह गीत बहुत बड़ा हिट साबित हुआ। इसके बाद हेमा को कई और फिल्मों में भी गीत गाने के लिए कहा गया। कई निर्माता और निर्देशक चाहते थे कि हेमा अपने गीत खुद ही गाएं। हालांकि, इस बारे में हेमा का मानना है कि उनके पास तो लता मंगेशकर थीं जो उनके लिए गाना गाती थीं।

Dream Girl Hema Malini recorded songs for Durga Puja Wants Lata Mangeshkar approval
हेमा मालिनी - फोटो : Twitter- @BombayBasanti

हेमा का कहना है कि उस समय अभिनय काम भी बहुत ज्यादा रहता था इसलिए खुद अपने गीत गाने के लिए तैयारी करना बहुत मुश्किल था। वह कहती हैं कि यह तो अब उम्र का तकाजा है इसलिए वह गीतों को गाकर लोगों के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त कर रही हैं। जैसा कि हेमा ने बताया कि वह इससे पहले भी कुछ धार्मिक गीतों को गा चुकी हैं। वर्ष 2017 में जन्माष्टमी के मौके पर हेमा ने आठ गीतों की पूरी एक एल्बम रिलीज की थी जिसका शीर्षक 'गोपाला को समर्पण' था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed