फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ED summons Shilpa Shetty husband Raj Kundra questioned in Mumbai office on pornography case

Raj Kundra: राज कुंद्रा को ईडी का समन, पोर्नोग्राफी मामले पर अब मुंबई ऑफिस में होगी पूछताछ

Sun, 01 Dec 2024 09:31 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 01 Dec 2024 09:31 AM IST
सार

बिजनेसमैन राज कुंद्रा को ईडी ने समन भेजा है। पोर्नोग्राफी मामले में अब ईडी मुंबई ऑफिस में पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
ED summons Shilpa Shetty husband Raj Kundra questioned in Mumbai office on pornography case
राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को ईडी ने समन भेजा है। पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा से पूछताछ के लिए ये समन भेजा गया है। राज कुंद्रा के घर और ऑफिस में रेड के बाद ये नया खुलासा हुआ है। ईडी की छापेमारी के बाद उन्हें जांच एजेंसी ने समन जारी किया है। कुंद्रा के अलावा अन्य आरोपियों को भी ईडी के दफ्तर में पेश होने के लिए समन गया है। खबरों की मानें तो आज यानी सोमवार को राज कुंद्रा से ईडी दफ्तर में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

राज कुंद्रा पर लगे हैं आरोप
राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफी मामले पर कई सारे आरोप लगे हैं। उन्होंने मोबाइल ऐप के जरिए अश्लील वीडियो बनाने और उसके डिस्ट्रीब्यूशन कर अवैध धंधे किए हैं। इस केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच ईडी कर रही है।
 

Rajinikanth: मणिरत्नम की 'थलाइवर 173' में नजर आएंगे रजनीकांत, जन्मदिन पर फैंस को देने वाले हैं दोहरी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के लिए राज कुंद्रा ने कही ये बात
इंस्टाग्राम स्टोरी पर राज कुंद्रा ने कुछ बातें लिखी हैं। उन्होंने लिखा, ‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि पिछले चार साल से जांच चल रही है। मैं इसका पूरा पालन कर रहा हूं। इस मामले को लेकर यही कहना है कि कोई सनसनी, सच्चाई को नहीं छिपा सकती है। आखिर में न्याय की जीत होगी।'आगे इस नोट में राज कुंद्रा लिखते हैं, ‘मेरी पत्नी का नाम भी बार बार इस मामले में ना लिया जाए यह बात बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्लीज, हमारी बाउंड्रीज का सम्मान कीजिए'। 
विज्ञापन

क्रिप्टो करेंसी मामले में भी आया नाम
बता दें कि यह मामला राज कुंद्रा और अन्य आरोपियों की चार्जशीट से जुड़ी है। इन सभी को जमानत दे दी गई। ईडी ने इस साल की शुरुआत में क्रिप्टोकरेंसी मामले में कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी, लेकिन दंपति को ईडी के इस कुर्की आदेश के खिलाफ बंबई हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed