{"_id":"6a279abc635a2a90840c9363","slug":"esha-deol-on-missing-her-late-father-dharmendra-also-speaking-about-life-after-separation-from-bharat-takhtani-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मैं सिंगल हूं, लेकिन सिंगल मॉम नहीं'; तलाक के बाद बच्चों की परवरिश में भरत तख्तानी के सहयोग पर बोलीं ईशा देओल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मैं सिंगल हूं, लेकिन सिंगल मॉम नहीं'; तलाक के बाद बच्चों की परवरिश में भरत तख्तानी के सहयोग पर बोलीं ईशा देओल
Tue, 09 Jun 2026 10:20 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:20 AM IST
सार
Esha Deol On Bharat Takhtani: अभिनेत्री ईशा देओल ने अपने और पूर्व पति भरत तख्तानी से रिश्तों पर बात की। साथ ही यह भी बताया कि तलाक के बाद भी दोनों के बच्चे उनकी पहली प्राथमिकता हैं।
विज्ञापन
ईशा देओल परिवार के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री ईशा देओल और भरत तख्तानी अलग हो चुके हैं। इसके बाद भी दोनों की दोस्ती कायम है। एक बातचीत के दौरान ईशा ने अपने रिश्ते के बारे में खुल कर बात की। साथ ही यह भी बताया कि बच्चों की परवरिश के लिए वो किस तरह एक दूसरे का साथ देते हैं।
बेटियों की करते हैं को-पेरेंटिंग
हाल ही में अभिनेत्री ईशा देओल ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में बताया, 'मैं यह कहना चाहूंगी कि हालांकि मैं अकेली हूं, लेकिन मैं खुद को अकेली मां के रूप में नहीं देखती। ईश्वर की कृपा से, भरत और मैं अपनी बेटियों की परवरिश में एक टीम की तरह काम करते हैं। हम एक परिवार हैं और हमारे बच्चे हमेशा हमारी पहली प्राथमिकता रहेंगे। उन्हें प्यार और स्नेह देना और उनके लिए मजबूत सहारा बनना, यह एक ऐसी चीज है जिसके लिए हम पूरी तरह से एक दूसके से सहमत हैं।'

ईशा देओल, भरत तख्तानी
- फोटो : सोशल मीडिया
2012 में भरत तख्तानी से शादी
एक्ट्रेस ईशा देओल ने भरत तख्तानी से 2012 से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने 2017 में पहली बेटी राध्या को में जन्म दिया। वहीं 2019 में वह दूसरी बेटी मिराया की मां बनी। ईशा और भरत की शादी लगभग 11 तक चली जिसके बाद कपल ने शांतिपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया। ईशा को कई बार भरत के साथ फैमिली डिनर करते भी करते देखा जाता है।

ईशा देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
ईशा का वर्कफ्रंट
अभिनेत्री ईशा देओल अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं। 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'धूम', 'युवा', 'नो इंट्री' में भी दिखाई दीं। शादी के बाद उन्होंने लंबे समय तक स्क्रीन से दूरी बना कर रखी। मगर अब जल्द ही एक्ट्रेस हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'घूंघट' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन राजीव एस रुइया ने किया है। फिलहाल फिल्म की बाकी कास्ट की जानकारी अभी सामने नहीं आई।