फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Exclusive Varun Dhawan denied to work in stree 2 in interview

EXCLUSIVE: अमर उजाला से मुलाकात में वरुण धवन ने 'स्त्री-2' साइन करने की बात नकारी

Fri, 05 Apr 2019 08:12 PM IST
अरविंद अरविंद अक्षित त्यागी, अमर उजाला, मुंबई
अक्षित त्यागी, अमर उजाला, मुंबई Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 05 Apr 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
Exclusive Varun Dhawan denied to work in stree 2 in interview
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala

हिंदी सिनेमा का इन दिनों प्रश्नवाचक चिन्ह काल चल रहा है। फिल्म संजू में जिस बात की तरफ इशारा किए जाने पर तमाम फिल्म पत्रकार निर्माता निर्देशक राजकुमार हीरानी से नाराज हो गए थे, वही काम इन दिनों मुंबई में खूब हो रहा है। हर दूसरे तीसरे दिन किसी लो प्रोफाइल फिल्म निर्माता या किसी सीधे-साधे कलाकार के कंधे पर बंदूक रखकर सुर्खियों में बने रहने के लिए बेकरार कुछ कलाकार गोली चला रहे हैं। इस बार कंधा है राजकुमार राव का और गोली चलाने वाले हाथ वरुण धवन के करीबियों के हैं।

विज्ञापन


कुछ ही दिन पहले वरुण धवन खेमे से एक खबर उछाली गई थी कि वह निर्माता दिनेश विजन की बीते साल की सुपरहिट फिल्म स्त्री की रीमेक में काम करने जा रहे हैं। दावा ये किया गया कि वरुण के इस फिल्म के लिए हां करने के बाद इस फिल्म से राजकुमार राव की छुट्टी हो गई है। दिनेश विजन से जब ये बात सीधे सवाल करके पूछी गई तो उन्होंने कोई जवाब देने की बजाय चुप्पी साधे रहना बेहतर समझा। आखिर, उनकी फिल्म का फ्री का प्रमोशन जो हो रहा था।
विज्ञापन


लेकिन, अमर उजाला इस खबर की पड़ताल में लगा रहा और इस बार सीधे वरुण धवन से ये सवाल पूछा गया। अपनी अगली फिल्म कलंक के प्रमोशन के सिलसिले में अमर उजाला से मिले वरुण से जब पूछा गया कि क्या आपने स्त्री की सीक्वेल साइन की है या इस फिल्म के लिए आपके पास कोई प्रस्ताव आया है तो उनके चेहरे पर शरारती बच्चों वाली मुस्कान ने लिफाफा बनकर असली मजमून बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल दोहराने पर वरुण बोले, ‘यह किसी अफवाह से कम नहीं हैं। न तो इस फिल्म के लिए अब तक किसी ने मुझसे बात की है और न ही इस फिल्म में मैंने राजकुमार राव की जगह ली है।’ वरुण धवन के इस इकबालिया बयान को पढ़कर राजकुमार राव और स्त्री फिल्म के प्रशंसक जरूर राहत की सांस लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed