सब्सक्राइब करें

Dhanush Aishwaryaa Split: अभिनेता धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने लिया अलग होने का फैसला, खत्म की 18 साल की शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 18 Jan 2022 08:39 AM IST
विज्ञापन
Dhanush Aishwarya Rajinikanth Separation: Famous couple Actors Dhanush and Aishwarya Rajinikanth decide to separate
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : instagram

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बहुत ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो रहे हैं और इस बात की जानकारी धनुष और ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर दी है। दोनों ने एक-एक नोट शेयर किया है, जिसमें लगभग एक जैसी बातें ही लिखी हैं।


 
धनुष ने ट्विटर पर अपना नोट शेयर करते हुए लिखा है, 'दोस्त के रूप में, कपल के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ रहा। ये जर्नी समझदारी, ग्रोथ, समायोजन और अनुकूलन की रही है। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हैं। ऐश्वर्या और मैंने एक कपल के रूप में अलग होने और अपने बेहतर के लिए व्यक्तिगत रूप में समझने के लिए समय निकालने का फैसला किया है। हमारे फैसले का सम्मान करें और इससे निपटने के लिए हमें जरूरी प्राइवेसी जरूर दें। ओम नम: शिवाय!' इस नोट के साथ धनुष ने हाथ जोड़ने के इमोजी भी लगाए हैं।
 

Trending Videos
Dhanush Aishwarya Rajinikanth Separation: Famous couple Actors Dhanush and Aishwarya Rajinikanth decide to separate
धनुष. ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

धनुष ने अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से 18 नवंबर 2004 में धूमधाम से शादी रचाई थी। जब धनुष की शादी हुई, तब वह महज 23 साल के थे। दोनों की पहली मुलाकात साल 2003 में एक फिल्म के सेट पर हुई थी। धनुष और ऐश्वर्या के दो बच्चे हैं जिनका नाम यत्र और लिंगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanush Aishwarya Rajinikanth Separation: Famous couple Actors Dhanush and Aishwarya Rajinikanth decide to separate
धनुष. ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

धनुष ने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या संग अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, ‘मेरी फिल्म 'काढाल कोंडे का पहला शो था। हम पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने गये थे। इंटरवल तक, हम एक-दूसरे से गले मिल रहे थे क्योंकि हम जान गए थे कि यह फिल्म हिट होने वाली है। जब फिल्म खत्म हो गई तो सिनेमा मालिक ने हमें रजनीकांत सर की बेटियों ऐश्वर्या और सौंदर्या से मिलवाया। हमने बस एक-दूसरे से हाय कहा और चले गए। अगले दिन, ऐश्वर्या ने मुझे एक बुके भेजा और कहा, गुड वर्क। टच में बने रहें। मैंने उस बात को बहुत सीरियसली लिया।’

Dhanush Aishwarya Rajinikanth Separation: Famous couple Actors Dhanush and Aishwarya Rajinikanth decide to separate
धनुष - फोटो : सोशल मीडिया

धनुष के करियर की बात करें तो अभिनेता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'थुल्लुवाधो इलामाई' से की थी। इस फिल्म में धनुष के काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिस वजह से वह अपनी पहली फिल्म से ही फैंस के बीच छा गए। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। धनुष अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
Dhanush Aishwarya Rajinikanth Separation: Famous couple Actors Dhanush and Aishwarya Rajinikanth decide to separate
सारा अली खान, धनुष - फोटो : सोशल मीडिया

धनुष बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। वह साल 2013 में फिल्म ‘रांझणा’ में नजर आए थे। हाल ही में उनकी फिल्म ‘अतरंगी रे’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में वह सारा अली खान और अक्षय कुमार के साथ नजर आए हैं। फिल्म में धनुष के काम को खूब पसंद किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed