फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fans will have to wait longer for Priyanka chopra Alia bhatt Katrina kaif film Jee Le Zaraa, know the reason here

Jee Le Zaraa: प्रियंका-आलिया और कटरीना की फिल्म 'जी ले जरा' के लिए फैंस को करना होगा अभी और इंतजार, जानें वजह

Sun, 12 Jun 2022 02:45 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 12 Jun 2022 02:45 AM IST
सार

जी ले जरा के जरिए फरहान अख्तर लंबे समय के बाद बतौर निर्देशक वापसी करने वाले हैं। इस फिल्म को उनकी बहन जोया अख्तर और रीमा कागती ने लिखा है। वहीं फिल्म का निर्माण फरहान, जोया, रीमा और रितेश सिधवानी मिलकर करेंगे। 

विज्ञापन
Fans will have to wait longer for Priyanka chopra Alia bhatt Katrina kaif film Jee Le Zaraa, know the reason here
जी ले जरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'जी ले जरा' की घोषणा जब से की गई है फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने जा रही इस रोड-ट्रिप फिल्म में कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट एक साथ नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग अगस्त 2022 में शुरू होने वाली थी, लेकिन अब फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब इस फिल्म की शूटिंग इस साल नहीं बल्कि 2023 में शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

देर से होगी शूटिंग शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्रियों के बीच तारीखों का संयोजन न होना फिल्म की देरी का कारण है। हालांकि निर्माताओं की तरफ से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि 'जी ले जरा' की आधिकारिक घोषणा अगस्त 2021 में की गई थी। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कटरीना और प्रियंका के साथ एक तस्वीर साझा की थी। आलिया के अलावा इस तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा ने अपने अकाउंड से फैंस के लिए शेयर किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

'जी ले जरा' के जरिए फरहान अख्तर लंबे समय के बाद बतौर निर्देशक वापसी करने वाले हैं। इस फिल्म को उनकी बहन जोया अख्तर और रीमा कागती ने लिखा है। वहीं फिल्म का निर्माण फरहान, जोया, रीमा और रितेश सिधवानी मिलकर करेंगे। 

विज्ञापन

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही सिटाडेल और टेक्स्ट फॉर यू में नजर आएंगी। जहां तक आलिया की बात है तो एक्ट्रेस आखिरी बार गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आई थीं। इसके बाद, वह अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में अपने पति रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। अभिनेत्री के पास हार्ट ऑफ स्टोन और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी हैं। इसके अलावा कैटरीना टाइगर 3 में सलमान खान के साथ फिर दमदार एक्शन करती नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed