फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनम की शादी को लेकर फराह ने टीवी पर किया बड़ा खुलासा, राज खुलते ही खुश हुए घरवाले

Wed, 18 Apr 2018 10:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
farah khan revealing about sonam kapoor wedding on television
फरह खान और सोनम कपूर

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को लेकर बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने रियलिटी शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में इस बात की जानकारी दी कि वह सोनम कपूर की शादी की संगीत सेरेमनी कोरियोग्राफ कर रही हैं। 

farah khan revealing about sonam kapoor wedding on television
फरह खान और अनिल कपूर

फराह खान ने शो के दौरान कहा कि वह और अनिल कपूर एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। हम एक दूसरे को 'पापाजी' कहते हैं। वह मेरे बहुत प्रिय हैं इसलिए मैं उनकी बेटी की शादी का संगीत सेरेमनी हेंडल कर रही हूं। अगर उनके इस बयान पर यकीन करें तो अब यह साफ हो चुका है कि सोनम की शादी हो रही है। 

farah khan revealing about sonam kapoor wedding on television
Sonam Kapoor and Anil Kapoor
फराह का यह बयान इस लिहाज से भी बड़ा है क्योंकि इस वक्त सोनम की शादी को लेकर उनके घरवाले कुछ भी कहने से बच रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सोनम और आनंद की शादी मुंबई में मई के पहले हफ्ते में होने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
farah khan revealing about sonam kapoor wedding on television
अनिल कपूर का जुहु बंंगला
अंग्रेजी वेबसाइट मुंबई मिरर के मुताबिक इस बात की जानकारी भी मिल रही है कि संगीत सेरेमनी को भव्य बनाने के लिए अनिल के जुहू बंगले पर जमकर रिहर्सल हो रही है। बताया यह भी जा रहा है कि इस संगीत सेरेमनी में पिता अनिल और मां सुनीत भी एक खास एक्ट पेश करेंगे, इसके लिए वह तैयारियां भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
farah khan revealing about sonam kapoor wedding on television
Sonam Kapoor

माता-पिता के अलावा सोनम के कजिन उन्हीं के गानों पर थिरकते हुए नजर आएंगे। इनमें से कुछ गानों का खुलासा हो चुका है। जिनमें शामिल है उनकी फिल्म के हिट सॉन्ग 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है', 'धीरे-धीरे से', 'प्रेम रतन धन पायो' और इसके अलावा कई हिट गाने उनकी संगीत सेरेमनी में बजने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed