{"_id":"a36f3054-4427-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"fight-between-ajay-and-aditya-started-with-film-bol-bachchan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटर-पटरः 'बोल बच्चन' से शुरू हुई थी अजय और आदित्य में अनबन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चटर-पटरः 'बोल बच्चन' से शुरू हुई थी अजय और आदित्य में अनबन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Dec 2012 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन और यशराज फिल्मस के बीच दिवाली के मौके पर हुई अनबन अब भी बनी हुई है। यह अनबन 'जब तक जान' और 'सन ऑफ सरदार' की रिलीज की वजह से हुई थी। दोनों ही इस फिल्म को अधिक से अधिक स्क्रीन पर रिलीज करना चाहते थे। अजय देवगन ने हाल ही में एक और बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि आदित्य से उनका मनमुटाव फिल्म 'बोल बच्चन' के दौरान ही शुरू हो गया था।
विज्ञापन
दरअसल 'बोल बच्चन' के एक सीन में अभिषेक, अजय के कहने पर कई गानों पर डांस दिखाते हैं। उस सीन में अजय, 'बंटी और बबली' के गाने कजरारे के कुछ बोल लेना चाहते थे। चूंकि वह फिल्म अभिषेक की ही थी इसलिए उन्हें लगा कि यह सीन फिल्म से रिलेट हो जाएगा। उन्होंने इस गाने को बोल इस्तेमाल करने के लिए 'बंटी और बबली' के निर्माता आदित्य से बात की थी।
विज्ञापन
आदित्य ने इस गाने की लाइन इस्तेमाल करने के लिए पांच लाख रूपए मांगे थे। लेकिन जब बात तय हो गयी तो आदित्य ने अजय को इस गाने के इस्तेमाल के लिए 25 लाख रुपये की मांग कर दी। यह मांग उन्होंने लिखित रुप से की। अजय को इस बात पर सरप्राइज हुआ और उन्होंने यह रकम देने से मना कर दिया। अजय ने इस बारे में कहा कि आदित्य फिल्मी रिश्तों की परवाह नहीं करते। फिल्म के निर्माता किसी फिल्म के गाने के कुछ लाइनों के इस्तेमाल के लिए इतनी रकम की मांग नहीं करता है। दोनों के बीच अनबन की शुरुआत यही से हुई।
विज्ञापन
अनप्रोफेशनल व्यवहार के कारण ईशा ब्लैक लिस्टेड
मिस्टर नेने ने नहीं देखा माधुरी का 'धक-धक' सांग
सलमान नाचेंगे गैंगनम सिंगर के साथ
'बेशरम' बनने के लिए तैयार हो गए रनबीर