फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Leone: अनुराग कश्यप ने सनी लियोनी की गोद में बैठकर खिंचवाई फोटो, एक्ट्रेस बोलीं- जो हुआ वो मैं..

Fri, 29 Jul 2022 12:33 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 29 Jul 2022 12:33 PM IST
सार

सनी लियोनी और निर्देशक अनुराग कश्यप की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अनुराग सनी की गोद में बैठे हुए दिखे हैं। 

विज्ञापन
Film Director Anurag Kashyap Is Taking a Chance to Work With Sunny Leone Says Dream Come True
सनी लियोनी, अनुराग कश्यप - फोटो : insta

अभिनेत्री सनी लियोनी काफी समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। वह वेब सीरीज 'अनामिका' में दिखाई दी थीं, जिसे दर्शकों ने ठीक-ठाक प्रतिक्रिया दी। लेकिन अब सनी लियोनी को निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ काम करने का मौका मिला है और इस बात की जानकारी सनी ने सोशल मीडिया के जरिए एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए दी है। सनी ने फैंस के बीच एक मजेदार तस्वीर शेयर की, जिसमें अनुराग सनी की गोद में बैठे हुए हैं।   

Film Director Anurag Kashyap Is Taking a Chance to Work With Sunny Leone Says Dream Come True
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

सनी लियोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें देखा जा सकता है कि सनी सीढ़ियों पर बैठी हुई हैं और अनुराग सनी की गोद में बैठे हैं। इस दौरान अभिनेत्री के चेहरे पर स्माइल है और अनुराग विक्ट्री का साइन दिखा रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सनी ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन दिया है, जिसमें उन्होंने अनुराग कश्यप के साथ काम करने का सपना सच होने की बात कही है।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

 

Film Director Anurag Kashyap Is Taking a Chance to Work With Sunny Leone Says Dream Come True
सनी लियोनी - फोटो : Instagram

सनी लियोनी ने कैप्शन में लिखा, 'हां मेरी स्माइल इतनी लंबी इसलिए है क्योंकि सपने सच होते हैं। मैं कभी नहीं सोच सकती थी कि अनुराग कश्यप जैसा कोई मुझे एक मौका भी देखा। मेरी जर्नी शानदार रही है लेकिन इसे आसान नहीं कहा जा सकता है। इतने सालों तक भारत और बॉलीवुड में रहने के बाद मुझे एक फोन आया और मुझसे पूछा गया कि क्या मैं अनुराग की फिल्म के लिए ऑडिशन दूंगी। वो पल मेरे दिमाग में बस गया। इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि आगे चीजें कैसी होती हैं। लेकिन अनुराग ने मुझे दिया। मैं ये बात कभी नहीं भूल सकती हूं। अपनी शानदार फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए शुक्रिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Director Anurag Kashyap Is Taking a Chance to Work With Sunny Leone Says Dream Come True
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

सनी लियोनी बॉलीवुड इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस हैं, जो फैंस को अपना दीवाना बनाए हुए हैं। अभिनेत्री ने साल 2012 में पूजा भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह 'जैकपॉट', 'रागिनी एमएमएस 2', 'एक पहेली लीला' जैसी फिल्मों में नजर आईं। सनी लियोनी ने कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग भी किए हैं, जो काफी हिट रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed