Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Film on Atal Bihari Vajpayee announced titled Main Rahoon Ya Na Rahoon Yeh Desh Rehna Chahiye will release on Christmas 2023
{"_id":"62bac2362e1504161176632f","slug":"film-on-atal-bihari-vajpayee-announced-titled-main-rahoon-ya-na-rahoon-yeh-desh-rehna-chahiye-will-release-on-christmas-2023","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atal: बायोपिक से होगा वाजपेयी के जन्मशती समारोह का आरंभ, विनोद भानुशाली और संदीप सिंह की फिल्म का एलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Atal: बायोपिक से होगा वाजपेयी के जन्मशती समारोह का आरंभ, विनोद भानुशाली और संदीप सिंह की फिल्म का एलान
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 28 Jun 2022 02:26 PM IST
सार
देश के पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर जल्द फिल्म आने वाली है। यह उनकी 99वीं जयंती के अवसर पर रिलीज होगी।इस फिल्म में उनके बचपन, कॉलेज और राजनेता बनने तक की जिंदगी के अहम पहलुओं को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 6
मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाहिए अटल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी नेता अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशती समारोह का आरंभ उन पर बनी एक हिंदी फिल्म से अगले साल दिसंबर में होगा। 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में जन्मे अटल बिहारी वाजपेयी पर बनने वाली इस फिल्म का नाम है, ‘अटल’ और इसे बनाने के लिए दो दिग्गज फिल्म निर्माताओं विनोद भानुशाली और संदीप सिंह ने हाथ मिलाया है। संदीप सिंह इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ भी बना चुके हैं। फिल्म ‘अटल’ के निर्देशक और फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाने वाले कलाकार का एलान जल्द ही होने वाला है।
2 of 6
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती वर्ष की तैयारियां भारतीय जनता पार्टी के थिंक टैंक ने शुरू कर दी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक और आजीवन अविवाहित रहने वाले अटल बिहारी वाजपेयी ने सत्ता में आने से पहले विपक्ष के नेता के रूप में भी खूब सम्मान पाया और संयुक्त राष्ट्र में उनके हिंदी में दिए गए भाषणों का उल्लेख अक्सर राजनीतिक चर्चाओं में होता है।
3 of 6
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
मूल रूप से आगरा के पास बटेश्वर के निवासी वाजपेयी परिवार के श्याम लाल वाजपेयी ने ग्वालियर के पास मुरैना को अपनी कर्मभूमि बनाया था। उनके बेटे कृष्ण बिहारी वाजपेयी ने वहीं अध्यापन शुरू किया। कृष्ण बिहारी और कृष्णा देवी की संतान अटल बिहारी वाजपेयी ने भी अपनी शुरुआती शिक्षा ग्वालियर से ही हासिल की। बाद में उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए कानपुर के डीएवी कॉलेज को अपना ठिकाना बनाया। अटल बिहारी वाजपेयी आरएसएस के उन गिनती के लोगों में शामिल रहे जिन्हें 1942 के ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में हिस्सा लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
अटल बिहारी वाजपेयी की छवि देश के एक अनुकरणीय नेता, प्रसिद्ध कवि और लेखक की रही है। वह लंबे समय तक सक्रिय पत्रकारिता में भी संलग्न रहे। उन पर बनने जा रही ये फिल्म एक किताब पर आधारित है, जिसके अधिकार विनोद भानुशाली और संदीप सिंह ने हासिल किए हैं। फिल्म का पूरा नाम है, 'मैं रहूं या ना रहूं, ये देश रहना चाहिए-अटल' जो पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब 'द अनटोल्ड वाजपेयी: पॉलिटिशियन एंड पैराडॉक्स' का एक नाटकीय रूपांतरण है। ये किताब उल्लेख एन पी ने लिखी है।
विज्ञापन
5 of 6
निर्माता विनोद भानुशाली
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के एलान पर निर्माता विनोद भानुशाली कहते हैं, “मैं अपने पूरे जीवन अटल जी का सबसे बड़ा प्रशंसक रहा हूं। वह एक जन्मजात नेता, उत्कृष्ट राजनेता और दूरदर्शी थे। हमारे राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अद्वितीय है और यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है कि भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड उनकी विरासत को सिल्वर स्क्रीन पर ला रहा है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।