मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया होता रहता है। फिल्मी सितारे कभी अपनी फिल्मों की वजह से तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं। प्रशंसक भी अपने चहेते स्टार्स से जुड़ी हर जानकारी पर नजर रखना चाहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Filmy Wrap: 'तारक मेहता' से टप्पू की विदाई और हनी सिंह की लाइफ में प्यार की एंट्री, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक ऐसा शो है, जो 14 साल से न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है, बल्कि टीआरपी लिस्ट में भी बना हुआ है। शो के हर किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया है और ऐसे में जब कोई सितारा शो को अलविदा कहकर जाता है, तो दर्शक भी मायूस हो जाते हैं। वहीं, अब फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट ने भी शो को छोड़ दिया है और इस खबर पर मुहर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर लगाई है।
TMKOC: ‘टप्पू’ ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को कहा अलविदा, पोस्ट साझा कर राज अनादकट बोले- मैं वापस आऊंगा...
रैपर हनी सिंह अक्सर ही अपने गानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन इस बार वह अपनी लेडी लव को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हनी सिंह की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है। शालिनी तलवार से तलाक के बाद रैपर का दिल मॉडल टीना ठडानी पर आया है। हाल ही में एक इवेंट में हनी सिंह को उनकी नई गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया। इवेंट में हनी टीना का हाथ थामे नजर आए। सोशल मीडिया पर हनी सिंह का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Honey Singh: तलाक के बाद इस मॉडल पर आया हनी सिंह का दिल, इवेंट में गर्लफ्रेंड का हाथ थामे आए नजर, वीडियो वायरल
विज फिल्म्स की पंकज त्रिपाठी, संजना सांघी, पार्वती थिरुवोथु, जया अहसन, दिलीप शंकर, परेश पाहुजा, वरुण बुद्धदेव और कई अन्य कलाकार अभिनीत एक अनटाइटल्ड फिल्म का आज एलान हो गया है। इस इंवेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। इस फिल्म की एक दुखी परिवार के एक साथ आने की दिल को छू लेने वाली कहानी है। इस फिल्म की शूटिंग वर्तमान में मुंबई में चल रही है और इसके बाद फिल्म की शूटिंग कोलकाता में की जाएगी। पंकज त्रिपाठी जैसे मंझे हुए कलाकार स्टारर इस फिल्म को अगले साल यानी 2023 में रिलीज करने की योजना है।
Wiz Films: विज फिल्म्स की अनटाइटल्ड फिल्म का हुआ एलान, पंकज त्रिपाठी और संजना सांघी निभाएंगे मुख्य किरदार
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं। नाम सुनकर आपको भी अमिताभ बच्चन और गोविंदा की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' याद आयी होगी लेकिन यहां बताते चलें कि निर्देशक पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि नाम एक जैसा है लेकिन यह उस फिल्म का सीक्वल नहीं है। फिलहाल बता दें कि अब इस फिल्म में एक और नए सितारे की एंट्री हो गई है जो फिल्म में अक्षय और टाइगर को कड़ी टक्कर देता दिखाई देगा।
Bade Miyan Chote Miya: अक्षय की 'बड़े मियां छोटे मियां' में हुई इस सितारे की एंट्री, निभाएगा विलेन का किरदार