{"_id":"63909b3856c443372a0f51e3","slug":"rajpal-yadav-undergoes-hair-transplant-actor-shares-his-experience","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajpal Yadav: नए लुक में डैशिंग लगे राजपाल यादव, सिर के इस हिस्से में कराया हेयर ट्रांसप्लांट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rajpal Yadav: नए लुक में डैशिंग लगे राजपाल यादव, सिर के इस हिस्से में कराया हेयर ट्रांसप्लांट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 07 Dec 2022 07:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राजपाल यादव
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बढ़ते प्रदूषण आदि से आज के समय में गंजापन होना आम बात हो गया है, वहीं कई बार समय के साथ भी बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं। सेलेब्स पर इस समस्या से खासा प्रभाव पड़ता है क्योंकि ग्लैमर इंडस्ट्री में टिकने के लिए आपका लुक बहुत मायने रखता है। इसलिए कई सेलेब्स अब तक हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा ले चुके हैं। अब इस लिस्ट में कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अभिनेता राजपाल यादव का नाम भी जुड़ गया है।
2 of 4
राजपाल यादव
- फोटो : social media
अभिनेता राजपाल यादव ने हाल ही में हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है। हालांकि उन्होंने माथे के किनारे वाले हिस्सों में कम बाल होने की वजह से हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है। अभिनेता ने अपने नए लुक में तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें वह डैशिंग लग रहे हैं। राजपाल यादव भी इससे काफी खुश हैं और उन्होंने अपना एक्सपीरियंस भी साझा किया है।
3 of 4
राजपाल यादव
- फोटो : instagram/rajpalofficial/
राजपाल यादव को इस बात का लग रहा था डर
जानकारी के मुताबिक, राजपाल यादव ने अपने हेयर ट्रांसप्लांट के बारे में बात करते हुए कहा कि वैसे तो बताया जाता है कि इस प्रक्रिया में दर्द होता है लेकिन मुझे ऐसा महसूस नहीं हुआ। सिर्फ ऐसा लगा कि चींटी घूम रही हैं। वहीं राजपाल यादव ने कहा कि जब शूट शुरू हुआ तो मुझे बाल कटवाने पड़े ऐसे में डर लग रहा था कि ट्रांसप्लांट किए गए बाल दोबारा से उगेंगे या फिर नहीं लेकिन जब मेरे बाल आए तो लोगों को बता भी नहीं चला कि मैंने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राजपाल यादव की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/rajpalofficial/
ये अभिनेता भी ले चुके हैं हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा
राजपाल यादव से पहले बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता हैं जो झड़ते बालों की वजह से हेयर ट्रांसप्लांट करवा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक इनमें अभिनेता, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अक्षय खन्ना का नाम शामिल है। रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2017 में सलमान खान ने भी हेयर ट्रांसप्लांट ट्रीटमेंट लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।