फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fire at Singer Shaan Home: सिंगर शान की बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

Tue, 24 Dec 2024 07:16 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 24 Dec 2024 07:16 AM IST
सार

Shaan: मुंबई में जिस बिल्डिंग में सिंगर शान रहते हैं उसमें मंगलवार (24 दिसंबर) तड़के सुबह आग लग गई। जानकारी के मुताबिक इस आग पर फिलहाल दमकल की गाड़ियों ने काबू पा लिया है।

विज्ञापन
Fire Breaks Out in Bollywood Singer Shaan Residential Building Mumbai
शान - फोटो : इंस्टाग्राम @ singer_shaan

मुंबई में मंगलवार (24 दिसंबर) तड़के सुबह एक बहुमंजिला आवासीय बिल्डिंग के एक अपार्टमेंट में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक इस इमारत में मशहूर सिंगर शान का भी अपार्टमेंट है। अधिकारियों के अनुसार जब आग ने अपार्टमेंट के एक फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया तो सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और कई दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।

Fire Breaks Out in Bollywood Singer Shaan Residential Building Mumbai
शान की बिल्डिंग में लगी आग - फोटो : एक्स- एएनआई
दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू

दमकल कर्मियों ने मेहनत से आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना सामने नहीं आई है। साथ ही, आग लगने के कारणों का भी अब तक पता नहीं चल सका है।
यह भी पढ़ें- Shyam Benegal: 5 लाख किसानों के दो-दो रुपये से बनाई फिल्म, समाज को आईना दिखाया.. सत्यजीत रे भी प्रतिभा के कायल

Fire Breaks Out in Bollywood Singer Shaan Residential Building Mumbai
शान की बिल्डिंग में लगी आग - फोटो : एक्स- एएनआई
वीडियो आया सामने

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी किए गए इस वीडियो में काले धुएं के गुबार को देखा जा सकता है। वहीं, इसमें इमारत के नीचे बड़ी संख्या में दमकम की गाड़ियां भी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire Breaks Out in Bollywood Singer Shaan Residential Building Mumbai
शान - फोटो : इंस्टाग्राम @ singer_shaan
शान और उनका परिवार है सुरक्षित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के समय शान अपने परिवार के साथ उस इमरात में ही थे, लेकिन वे सभी इस समय सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यह जानकारी सामने आते ही ही सिंगर के फैंस ने राहत की सांस ली। यह आग सातवीं मंजिल पर लगी थी, जबकि गायक 11वें मंजिल पर रहते हैं। फिलहाल, हादसे की वजह साफतौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि शॉट सर्किट की वजह से यह आग लगी हो।
यह भी पढ़ें- Shyam Benegal OTT Movies: समाज को आइना दिखाती हैं श्याम बेनेगल की ये कालजयी फिल्में, ओटीटी पर हैं मौजूद

विज्ञापन
Fire Breaks Out in Bollywood Singer Shaan Residential Building Mumbai
शान - फोटो : इंस्टाग्राम @ singer_shaan
कई सितारों के लिए गा चुके हैं गाने

शान बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हैं। अपने उनकी मखमली आवाज के लिए जाना जाता है। शुरुआती करियर में वह विज्ञापनों के लिए जिंगल्स गाया करते थे। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी गाना शुरू कर दिया। अब तक वह शाहरुख, रणबीर कपूर, आमिर खान जैसे कई सुपरस्टार्स के लिए गाना गा चुके हैं। गायकी के साथ अभिनय में भी वह अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed