{"_id":"67698531efcaad1e80052f15","slug":"vanvaas-is-getting-the-love-of-fans-anil-sharma-said-such-a-film-comes-in-20-22-years-which-audience-likes-2024-12-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vanvaas: 'वनवास' को मिल रहा है दर्शकों का प्यार, निर्देशक बोले- '20-22 साल में ऐसी फिल्म आती है जो फैंस को..'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vanvaas: 'वनवास' को मिल रहा है दर्शकों का प्यार, निर्देशक बोले- '20-22 साल में ऐसी फिल्म आती है जो फैंस को..'
'वनवास' फिल्म को रिलीज के बाद फैंस का प्यार मिल रहा है। इस फिल्म को लेकर अनिल शर्मा ने कुछ बातें की हैं। उन्होंने फिल्म की कहानी, नाना पाटेकर और दर्शकों से मिल रहे प्यार को लेकर बात की है।
2 of 6
वनवास मूवी रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लोगों को पसंद आई 'वनवास' की कहानी
अनिल शर्मा ने कहा कि लोग बहुत सारे कमेंट्स कर रहे हैं। वे भाव विभोर हो गए हैं। दर्शक फिल्म को देखकर काफी भावुक हो रहे हैं। पब्लिक को पता लगा कि मैं हूं, पब्लिक से इस दौरान एक लड़का मेरे पास आया और आकर रोने लगा। ये फिल्म लोगों के मन को गुदगुदा रही है। 20-22 साल में ऐसी फिल्म आती है। बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शकों को फिल्म बहुत पसंद आ रही है।
3 of 6
वनवास मूवी रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को मिल रही है तारीफ
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, फिल्म को लेकर मुझे इतने मैसेज आ रहे हैं, इतने फोन आ रहे हैं कि क्या कहूं, मैं लोगों के प्यार का शुक्रगुजार हूं। उन्होंने कहा कि मेरी फिल्म से आप एक्शन की आशा करते हैं लेकिन ये एक्शन फिल्म नहीं है पारिवारिक फिल्म है। इस फिल्म को देखने के लिए आप परिवार के साथ आइए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वनवास मूवी रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन चीजों से मिली काम करने की प्रेरणा
अनिल शर्मा ने कहा कि खबरें आती हैं कि एक लड़के ने अपनी बूढ़ी मां को बाथरूम बंद कर दिया और भूखा मार दिया। लोग ऐसा करते हैं ऐसे ही हमने घटना सुनी कि एक आदमी अमेरिका से आया अपनी पत्नी के साथ। मां के साथ एयरपोर्ट गया और कभी वापस नहीं आया। ये चीजें हमारे समाज से जुड़ी है। हमें समाज के लिए ये बनाना था। उन्होंने कहा कि हमने सोचा कि एक ऐसी फिल्म बनाएं कि जिससे लोगों को सुख मिले। उन्होंने कहा कि इन चीजों ने हमें प्रेरणा दी। हम चाहते हैं कि लोग अपने घर और माता-पिता की अहमियत सीखें।
विज्ञापन
5 of 6
वनवास
- फोटो : एक्स @nanagpatekar
बागवान में असिस्टेंट डायरेक्टर थे अनिल शर्मा
अनिल शर्मा ने कहा कि लोग बागवान फिल्म की तारीफ करते हैं। मुझे भी अच्छा लगता है। अनिल शर्मा ने कहा कि बागवान फिल्म में बीआर चोपड़ा के साथ उन्होंने असिस्ट किया। उन्हीं से मैंने सीखा अगर में इससे जुड़ा कुछ भी कर सकूं तो मुझे गर्व होगा। अवतार भी ऐसी ही कहानी है। एक निर्देशक के तौर पर हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी बनती है, उसे ही हमने निभाया है। हम चाहते हैं कि लोगों के दिलों में जो 'वनवास' है इसे भी दूर करने की प्रयास किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।