{"_id":"676976b3df90ddc7a8043c3e","slug":"film-amar-singh-chamkila-actress-parineeti-chopra-spot-at-airport-with-costly-handbag-2024-12-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा का एयरपोर्ट लुक चर्चा में, महंगे शौक का भी हो गया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा का एयरपोर्ट लुक चर्चा में, महंगे शौक का भी हो गया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 23 Dec 2024 08:18 PM IST
सार
परिणीति चोपड़ा, दिलजीत दोसांझ के साथ इस साल फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आई थीं, इसमें उनके किरदार को काफी सराहा गया। वह फिल्मों के अलावा अपने एयरपोर्ट लुक के कारण भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, उनके हाथ में एक महंगा हैंडबैग नजर आया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।
विज्ञापन
1 of 5
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
परिणीति चोपड़ा इन दिनों फिल्मों में कम नजर आ रही हैं, लेकिन फिर भी वह चर्चा में बनती रहती हैं। इसकी वजह उनकी सोशल मीडिया पर सक्रियता और समय-समय पर एयरपोर्ट पर डिफरेंट लुक में नजर आना है। हाल ही में उनका एयरपोर्ट लुक फिर चर्चा में आया।
2 of 5
परिणीति चोपड़ा का एयरपोर्ट लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम
महंगा हैंडबैग बना चर्चा का विषय
परिणीति चोपड़ा हाल ही में एयपोर्ट में बहुत ही सिंपल लुक में नजर आईं, इसके बावजूद वह इस लुक की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, उनके हाथ में एक महंगा हैंडबैग नजर आया, जिसकी कीमत लाखों में बताई जाती है। एक अनुमान के अनुसार इस बैग की कीमत, लगभग 2 लाख रुपए है। ब्लैक कलर के इस बैग के साथ परिणीति का ब्लैक अटायर काफी कूल लुक दे रहा था। सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी परिणीति के इस बैग की काफी चर्चा है।
करण औजला के कॉन्सर्ट में किया परफॉर्म
परिणीति अपने एयरपोर्ट लुके अलावा करण औजला के शो में नजर आने के कारण भी चर्चा में आईं। करण औजला इन दिनों अपना म्यूजिक टूर कर रहे हैं। परिणीति ने करण औजला के साथ स्टेज शेयर किया और उनके साथ डांस किया, गाना भी गाया। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वारयल है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
- फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra
पॉलिटिशियन राघव चड्ढा से की है शादी
परिणीति चोपड़ा की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो वह पॉलिटिशियन राघव चड्ढा से शादी करके सेटल हो चुकी हैं। लेकिन फिल्मों से उन्होंने दूरी नहीं बनाई। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, अपने फैंस के साथ अपने खास पल साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनाम फिल्म की शूटिंग कर रही हैं
परिणीति चोपड़ा इस साल ‘अमर सिंह चमकीला’ फिल्म में नजर आई थीं, यह पंजाबी सिंगर चमकीला के जीवन पर आधारित थी, उनका किरदार दिलजीत दोसांझ ने किया। परिणीति चोपड़ा अगले साल एक और फिल्म में नजर आईं, इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है लेकिन वह इसकी शूटिंग शुरू कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।