सोनू सूद अब निर्देशक भी बन गए हैं। आगामी फिल्म 'फतेह' से वे निर्देशन की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। अहम किरदार भी उन्होंने अदा किया है। एक इवेंट में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें खतरनाक एक्शन दिखाया गया है। सोनू सूद खूंखार अंदाज में गुनहगारों के छक्के छुड़ाते नजर आए हैं, जिसे देख एक बार को आप सिहर भी सकते हैं। इसे लेकर क्या सोनू सूद को फिल्म के सेंसर में अटकने का डर सता रहा है? इस पर अभिनेता ने प्रतिक्रिया दी है।
Fateh: क्या सोनू सूद को सता रहा है सेंसर में फिल्म के अटकने का डर? खूंखार एक्शन सीन पर 'एनिमल' का दिया उदाहरण
Fateh: अभिनेता सोनू सूद की आगामी फिल्म 'फतेह' का ट्रेलर आज जारी हो गया है। इसमें खूंखार एक्शन सीन दिखाए गए हैं। इसे लेकर सोनू सूद ने क्या जवाब दिया? जानते हैं..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोले- एनिमल और कबीर सिंह भी तो हिट हुईं
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सोनू से पूछा गया कि फिल्म काफी वायलेंट लग रही है, क्या आपको ए सर्टिफिकेट न मिलने का डर है? इस पर एक्टर ने कहा, 'फिल्म को अभी सेंसर सर्टिफिकेट मिलना बाकी है। मगर मुझे लगता है कि आजकल दर्शकों को कोई दिक्कत नहीं होती। एनिमल और कबीर सिंह काफी हिट हुई। दर्शक ऐसी फिल्में देखने के लिए तैयार हैं। दूसरा दर्शकों को ये भी पता चलना चाहिए कि इस किरदार ने क्या किया, तो वह भी जस्टिफाई हो जाता है कि इसने इतना बुरा किया न इसे ऐसे ही मरना चाहिए'।
क्या रहा सबसे मुश्किल फिल्म बनाने की प्रक्रिया में?
सोनू सूद ने कहा कि हमारे दर्शक इस किस्म का एक्शन देखने के लिए तैयार हैं। एक अन्य सवाल किया गया कि सबसे मुश्किल समय क्या रहा फिल्म की शूटिंग के समय? इस पर अभिनेता ने कहा, 'मेरी पूरी टीम बहुत शानदार मिली। तो सबकुछ बहुत आसानी से हो गया। जब हम लोग पैकअप करते थे तो रात को साढ़े सात आठ बजे पैकअप होता था तो टीम सोचती थी कि ये सुबह चार बजे से उठे हैं तो मीटिंग नहीं होगी। लेकिन, मैं फिर भी मीटिंग के लिए बुला लेता था। अगर कहानी कमाल की हो और टीम अच्छी तो आप थकते नहीं हो'।
जैकलीन दिखाएंगी एक्शन
ट्रेलर लॉन्च में जैकलीन भी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। उसने पूछा गया कि क्या आपने इसमें रोमांटिक किस्म का किरदार नहीं किया? इस पर जैकलीन फर्नांडिस ने कहा, 'नहीं ऐसा नहीं है, फिल्म के अंदर खूबसूरत रोमांस भी है। और काफी ज्यादा है'। एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'फिल्म में एक्सीडेंटल एक्शन भी है, लेकिन काफी रियल है'। सोनू सूद की भी जैकी ने तारीफ की और कहा, 'उनका विजन कमाल का है।'
Fateh Trailer Out: एक्शन से भरपूर 'फतेह' का ट्रेलर रिलीज, दोनों हाथों में बंदूक थामे नजर आए सोनू सूद
सोनू सूद ने पुराने वक्त को किया याद
सोनू सूद अपनी अगली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस पल का उन्हें बहुत वक्त से इतंजार था। एक्टर ने कहा, 'मैं जब पंजाब से एक्टर बनने आया तो कई बार स्टेज पर आने का मौका मिलता था, कई बार नहीं मिलता था। कभी नाम पुकारा जाता था, कभी नहीं पुकारा जाता था। इसलिए आज का पल काफी खास है। बस यही कहूंगा कि जिंदगी में सबकी फतह होती रहे'।
ये खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: विवियन डिसेना-चूम दरांग के बीच हुई बहस, जानिए कौन बना इस गर्मा-गर्मी का कारण?