{"_id":"5a93cf094f1c1b05738b9974","slug":"forensic-report-says-sridevi-died-of-heart-attack-in-dubai-hotel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्डियक अरेस्ट नहीं, इस वजह से हुई श्रीदेवी की मौत, फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार्डियक अरेस्ट नहीं, इस वजह से हुई श्रीदेवी की मौत, फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Tue, 27 Feb 2018 06:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Feb 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत के राज से पर्दा उठ चुका है। शनिवार रात अपने होटल के कमरे में बेसुध मिली श्रीदेवी को डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया था। जिसके बाद से ही उनकी मौत पर संशय बरकरार था। अब दुबई के फॉरेंसिक डॉक्टर्स ने जांच में पाया है कि श्रीदेवी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 54 वर्षीय इस एक्ट्रेस की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट माना जा रहा था। बाद में शरीर में जहर की जांच के लिए टॉक्सीलॉजी टेस्ट भी किया गया था।
2 of 4
टाईम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक श्रीदेवी की मौत पूरी तरह प्राकृतिक है। इसमें किसी साजिश, जहर या दूसरी संभावना को टटोलने की कोई गुंजाइश बाकि नहीं है। दुबई के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद हुई फॉरेंसिक जांच में ये अहम खुलासा हुआ है।
3 of 4
खाड़ी देश के एक स्वतंत्र पत्रकार वासुदेव राव के मुताबिक अगर किसी शख्स की दुबई के अस्पताल में सामान्य मौत होती है तो आसानी से शव घरवालों को दे दिया जाता है। उसी वक्त अगर भले ही मौत सामान्य हो पर हॉस्पिटल के बाहर हो तो पुलिस जांच जरूरी होती है। नियमों के मुताबिक एफआईआर भी कराई जाती है। शव दूसरे देश में भेजे जाने की स्थिती में कानूनी प्रकियाएं और कठिन हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शव को भारत लाने के लिए स्थानीय इमीग्रेशन और कस्टम से क्लीयरेंस भी जरूरी होता है। डॉक्टर से सर्टिफिकेट जरूरी है कि मृतक को कोई संक्रामक बीमारी तो नहीं थी, हालांकि अलग-अलग देशों के लिए इस नियम में बदलाव हो सकते हैं। शव को वापस लाने की प्रक्रिया के दौरान भारतीय दूतावास लगातार मृतक के परिजनों के संपर्क में रहते हैं। अगर कोई उसी देश में शव का अंतिम संस्कार चाहता है तो उसकी प्रक्रिया आसान है। यही वजह है कि दुबई में लंबी प्रक्रिया के चलते श्रीदेवी के शव को भारत लाने में देरी हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।