फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब करण जौहर ने जाह्नवी कपूर को दी श्रीदेवी के निधन की खबर, ऐसा हो गया था हाल

Tue, 27 Feb 2018 06:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Feb 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
jhanvi kapoor reaction after heard the new of mother sridevi demise
जाह्नवी कपूर

सिल्वर स्क्रीन की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीदेवी का शनिवार को अचानक निधन हो गया। इतनी बड़ी सुपरस्टार की मौत से फैंस को करारा झटका लगा है। उनके परिवार वाले भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर का रो-रोकर बुरा हाल है।

jhanvi kapoor reaction after heard the new of mother sridevi demise
श्रीदेवी

वहीं मुंबई में बेटी जाह्नवी और खुशी भी सदमे में हैं। जब श्रीदेवी बोनी और खुशी के साथ भतीजे मोहित मारवाह की शादी एंज्वॉय कर रही थीं, तब जाह्नवी शूटिंग में बिजी थीं। जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाई थीं।


 
jhanvi kapoor reaction after heard the new of mother sridevi demise
श्रीदेवी

जो जाह्नवी छोटे से छोटे काम करने से पहले अपनी मां की सलाह लेती थीं उसके लिए उनकी मौत की खबर किसी सदमे से कम नहीं है। वो अंतिम पलों में अपनी मां के साथ नहीं थीं। जाह्नवी कपूर को सबसे पहले यह दुखद खबर देने वाले करण जौहर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
jhanvi kapoor reaction after heard the new of mother sridevi demise
श्रीदेवी

यह खबर सुन जाह्नवी कपूर हैरान रह गईं। करण जौहर, जाह्नवी को लेकर उनके चाचा अनिल कपूर के घर पर गए। श्रीदेवी बेटी को सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहती थीं। लेकिन एक्ट्रेस की मौत के बाद श्रीदेवी के दिल का एक अरमान अधूरा रह गया।

विज्ञापन
jhanvi kapoor reaction after heard the new of mother sridevi demise
श्रीदेवी

वहीं पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दिकी ने बोनी कपूर की ताजा हालत के बारे में अहम खुलासा किया है। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए अदनान ने कहा, 'फिलहाल वो दुबई में हैं। बीती रात बोनी साहब से मुलाकात की। वो बच्चों की तरह रो रहे थे। वो पूरी तरह टूट चुके हैं। बार-बार श्रीदेवी को याद कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed